बिहार में नीतीश युग की समाप्ति? अमित शाह की मौजूदगी में RS इलेक्शन का नॉमिनेशन करेंगे CM, पटना में हलचल
नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सीएम अगर राज्यसभा जाते हैं तो बिहार में बीस साल से चल रहे नीतीश युग का अंत हो जाएगा।

Nitish Kumar Bihar CM News: बिहार में करीब 20 साल से जारी नीतीश युग समाप्ति की ओर है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले हैं। उनका राज्यसभा जाना लगभग तय हो गया है। आज वे इसके लिए नामांकन भी दाखिल करने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना आ रहे हैं। वे नितिन नवीन और नीतीश कुमार के नामांकन में मोजूद रहेंगे। बिहार के इस सबसे बड़े सियासी उलट फेर से पटना में गजब का सियासी हलचल देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दोपहर बाद के बाद शुरू हुई हलचल रात भर जारी रहा। खासकर सीएम आवास एक अणे मार्ग सियासी गतिविधियों का केंद्र बना है। मीडिया के कैमरों से दूर बंद कमरे में बैठकें हो रही हैं। सीएम आवास से अलग जदयू और बीजेपी नेताओं के आवास पर बिहार का सियासी भविष्य चर्चा का हॉट सबजेक्ट बना हुआ है। नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ेगा। बीजेपी सत्ता की कमान अपने हाथ में लेगी। जब सीए बीजेपी से बनेंगे तो डिप्टी सीएम जदयू से होंगे। सरकार और पूरे मंत्रिमंडल का स्वरूप बदल जाएगा। मिनिस्ट्री को रिस्ट्रक्चर करना दोनों दलों के लिए फिलहाल सबसे बड़ा टास्क है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना में हैं। पार्टी के चाणक्य और गृहमंत्री अमित शाह भी आज बिहार आ रहे हैं। नितिन नवीन के नॉमिनेशन(राज्यसभा चुनाव के लिए) के लिए बिहार आ रहे अमित शाह का यह दौरा बेहद खास है। अमित शाह एक मात्र यही टास्क लेकर बिहार नहीं आ रहे होंगे। इस मामले में संभावित इफ-बट का समाधान निकालकर उनपर विराम लगाने का माद्दा वही रखते हैं। राज्य के सबसे बड़े सियासी उलट फेर पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।
जानकार बताते हैं कि सीएम पद के लिए पांच चहरों पर चर्चा हो रही है जिनमें दो नेताओं का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। इनमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का नाम शामिल है। इनके अलावे विजय कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया, दिलीप जायसवाल पर भी चर्चा हो रही है। डिप्टी सीएम पोस्ट के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम सबसे आगे है। दूसरा नाम अभी सामने नहीं लाया गया है। बीजेपी का सीएम बनने पर दो डिप्टी सीएम जदयू से होंगे।
सूत्र बताते हैं कि आज नीतीश कुमार 11 बजे के बाद नामांकन दाखिल करने वाले हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी आज ही नॉमिनेशन करेंगे। अमित शाह इस मौके पर पटना आ रहे हैं। सीएम आवास एक अणे मार्ग के आस पास लोगों का जुटना शुरू हो गया है। जदयू और बीजेपी के बड़े नेता पटना पहुंच रहे हैं।




साइन इन