directors giving preference for movie shooting in bihar three bhojpuri film ready to release बिहार में बनीं 3 भोजपुरी फिल्में रिलीज को तैयार, 8 की शूटिंग पूरी; निर्माताओं को भा रहे लोकेशन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बनीं 3 भोजपुरी फिल्में रिलीज को तैयार, 8 की शूटिंग पूरी; निर्माताओं को भा रहे लोकेशन

बिहार की पहली फिल्म प्रोत्साहन नीति को 2024 में मंजूरी दी गई थी। इसका उद्देश्य बिहार में फिल्म की शूटिंग को बढ़ावा देना है। बिहार में पर्यटन के साथ फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यह नीति लाई गई है। इससे फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन और प्रतिभा को दिखाने का मंच मिल सकेगा।

Tue, 10 June 2025 10:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, स्वाति आनंद, पटना
share
बिहार में बनीं 3 भोजपुरी फिल्में रिलीज को तैयार, 8 की शूटिंग पूरी; निर्माताओं को भा रहे लोकेशन

सिनेमा जगत में बिहार एक नया आयाम गढ़ने की राह पर है। बिहार में जहां कुछ साल पहले इक्का-दुक्का फिल्में रिलीज होती थी। वहीं अब यहां टी-सीरीज जैसी कंपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आ रही है। बिहार में फिल्म प्रोत्साहन नीति लागू होने के बाद से अब तक तीन फिल्में तैयार हो चुकी हैं। तीनों फिल्में रिलीज किए जाने की तैयारी में हैं। इनका पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा कर लिया गया है।

खास बात यह है कि यह तीनों फिल्में भोजपुरी में हैं। इनमें संघतिया, घर का बंटवारा और नारी शामिल है। ये फिल्में बिहार के विभिन्न जगहों पर शूट की गई है। फिल्म प्रोत्साहन नीति आने के बाद न केवल बिहार को बड़े पर्दे पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। बल्कि बिहार के क्षेत्र को भी पहचान दिलाने का पूरा प्रयास हो रहा है। फिल्में रिलीज होने के बाद अनुदान के लिए निर्माताओं की ओर से आवेदन किया जाएगा। गौर हो कि अब तक तैयार तीन फिल्में भोजुपरी में है। वहीं आठ फिल्मों की शूटिंग पूरी हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटवर्क नहीं मिल रहा, बिहार में यहां पेड़ पर चढ़कर मोबाइल से बात करते हैं लोग

तीन चरणों के बाद फिल्म प्रोत्साहन नीति के लिए पात्र होते हैं निर्माता

पहला चरण : फिल्म के शूटिंग की अनुमति

दूसरा चरण : फिल्म की शूटिंग के बाद पोस्ट प्रोडक्शन (एडिटिंग का काम )

तीसरा चरण : फिल्म की रिलीजिंग, रिलीज सर्टिफिकेट के साथ अनुदान के लिए आवेदन

बिहार की पहली फिल्म प्रोत्साहन नीति को 2024 में मंजूरी दी गई थी। इसका उद्देश्य बिहार में फिल्म की शूटिंग को बढ़ावा देना है। बिहार में पर्यटन के साथ फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यह नीति लाई गई है। इससे फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन और प्रतिभा को दिखाने का मंच मिल सकेगा।

इसके तहत राज्य में 75% शूटिंग वाली फिल्मों के लिए 4 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। अन्य राज्यों में अधिकतम अनुदान राशि 2.5 करोड़ रुपये है। अनुदान में राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं में बनी फिल्मों की लागत का 50% तक शामिल होगा।

बिहार को क्या होगा इससे फायदा

● आर्थिक विकास, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

● पर्यटन स्थलों को बढ़ावा, दर्शनीय स्थलों को मिलेगी और पहचान

● स्थानीय कलाकारों को अवसर

● बिहार की संस्कृति का प्रचार

● बुनियादी ढांचे का प्रचार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही.., तेज प्रताप ने शेयर की पिता की तस्वीर
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव ने पटना में डबल मर्डर का VIDEO दिखाया, लालू ने भी पूछे तीखे सवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।