people climb on tree for talk on mobile due to bad network connectivity नेटवर्क नहीं मिल रहा, बिहार में यहां पेड़ पर चढ़कर मोबाइल से बात करते हैं लोग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नेटवर्क नहीं मिल रहा, बिहार में यहां पेड़ पर चढ़कर मोबाइल से बात करते हैं लोग

कुल्ही में बीएसएनएल तो चिकटा व भेलवाटांड में यूपी की जियो कंपनी का टावर है। अधौरा प्रखंड में बीएसएनएल के 66 टावर हैं। इन टावरों का रेंज आसपास के गांवों तक है। अधौरा के नुर्शीद मियां बताते हैं कि यहां सिर्फ बीएसएनएल के अलावा दूसरी कंपनी का टावर नहीं लगा है।

Tue, 10 June 2025 08:45 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, भभुआ
share
नेटवर्क नहीं मिल रहा, बिहार में यहां पेड़ पर चढ़कर मोबाइल से बात करते हैं लोग

बिहार का एक ऐसा गांव भी है जहां आज लोग पेड़ पर चढ़कर मोबाइल फोन से बातचीत करते हैं। दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां मोबाइल नेटवर्क ना मिल पाने की भारी समस्या है। कैमूर जिले में जंगल व पहाड़ से घिरे अधौरा प्रखंड में नेटवर्क फेल होने तथा कॉल ड्रॉप की समस्या काफी बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से यहां के लोग परेशान हैं। आवाज स्पष्ट सुनाई नहीं पड़ने पर लोगों को उत्तर प्रदेश के रेंज में जाकर पेड़ पर चढ़कर अपने स्वजनों या व्यवसाय को लेकर बात करनी पड़ रही है। अधौरा के लोग कुल्ही, चिकटा व भेलवाटांड़ के जंगल में मोबाइल से बात करने के लिए जाते हैं।

कुल्ही में बीएसएनएल तो चिकटा व भेलवाटांड में यूपी की जियो कंपनी का टावर है। अधौरा प्रखंड में बीएसएनएल के 66 टावर हैं। इन टावरों का रेंज आसपास के गांवों तक है। अधौरा के नुर्शीद मियां बताते हैं कि यहां सिर्फ बीएसएनएल के अलावा दूसरी कंपनी का टावर नहीं लगा है। इस बाबत भारत संचार निगम लिमिटेड के सासाराम मंडल अभियंता (मोबाइल) अजीत कुमार से बताया कि जांच की गई, तो सासाराम व चेनारी के बीच फाइबर वायर कटा मिला। ठीक कराया जा रहा है, जल्द मोबाइल सेवा चालू हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद से डाटा किसने चुराई, सचिव समेत 9 पर केस
ये भी पढ़ें:बिहार में आज भीषण गर्मी और लू का कहर; कब से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने बताया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।