Devar bhabhi returning after celebrating Rakshabandhan died Vehicle crushed their bike in Kaimur chaos in the family रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे देवर-भाभी की मौत; कैमूर में वाहन ने बाइक को रौंदा, परिवार में कोहराम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे देवर-भाभी की मौत; कैमूर में वाहन ने बाइक को रौंदा, परिवार में कोहराम

ऋषिकेश अपने भाभी को उनके मायके धड़हर गांव से राखी बांधवाकर घर वापस आ रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट है।

Sun, 10 Aug 2025 03:28 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मोहनिया/कैमूर
share
रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे देवर-भाभी की मौत; कैमूर में वाहन ने बाइक को रौंदा, परिवार में कोहराम

कैमूर जिले के मोहनियां में रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा हुआ। जब सड़क दुर्घटना में देवर-भाभी की मौत हो गई। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा चांद नहर पथ के पिपरी गांव के पास की है। मृतकों की पहचान ऋषिकेश राय (25 वर्ष) और उसकी भाभी लक्ष्मीना देवी (30 वर्ष) के तौर पर हुई है। मृतक के बड़े भाई लक्की राय ने बताया कि रक्षाबंधन पर लक्ष्मीना देवी अपने छोटे देवर ऋषिकेश को लेकर अपने मायके राखी बांधने गई थीं। वापस लौटते समय चांद नहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों नहर में गिर गए।

ऋषिकेश अपने भाभी को उनके मायके धड़हर गांव से राखी बांधवाकर घर वापस आ रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर-भाभी ने खेला खूनी खेल, 2 लाख देकर छोटे भाई ने बड़े को मरवा दी गोली
ये भी पढ़ें:आम का पेड़ काटने से रोका तो देवर-भाभी को मार दी गोली, बिहार में बड़ा कांड
ये भी पढ़ें:देवर-भाभी के अफेयर पर परिवार में महाभारत, दो भाई भिड़े

वहीं इस घटना के बाद से घर में मातम पसर गया है। जैसे ही दोनों शव गांव पहुंचे। चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने लोग भी पहुंचे। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।