Mahabharata in family two brothers clash over Bhabhi Devar affair in Muzaffarpur Bihar देवर-भाभी के अफेयर पर परिवार में महाभारत, दो भाई भिड़े; पुलिस तक पहुंचा मामला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

देवर-भाभी के अफेयर पर परिवार में महाभारत, दो भाई भिड़े; पुलिस तक पहुंचा मामला

  • देवर और भाभी के बीच अफेयर के शक में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक भाई ने दूसरे को छोलनी से इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है।

Thu, 27 Feb 2025 12:05 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
share
देवर-भाभी के अफेयर पर परिवार में महाभारत, दो भाई भिड़े; पुलिस तक पहुंचा मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर से रिश्तों के घालमेल का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। देवर पर भाभी से अफेयर का आरोप लगाते हुए छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान खाना बनाने वाले छोलनी से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिसमे बड़ा भाई का कान कट गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगो के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। इसके बाद खून से लतपथ जख्मी पति को लेकर उसकी पत्नी काजीमोहम्मदपुर थाने पर पहुंच गई। जहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी को आप बीती बताई। मामला काजीमोहम्मदपुर थाना इलाके के नयाटोला का है।

पत्नी का आरोप था कि देवर ने लव मैरेज शादी किया था। वह पत्नी से लगातार विवाद और मारपीट करता रहता था। जिससे तंग आकर उसकी पत्नी घर छोड़कर अपने मायके भाग गई। वर्तमान में वह मायके में ही रहती है। इस बात को लेकर देवर जबरन उनके पति पर गलत अफेयर का आरोप लगा रहा है। बुधवार की सुबह महाशिवरात्रि को लेकर वह अपने पति के साथ छाता चौक और लेनिन चौक स्थित एक मंदिर में पूजा करने गई थी। वहां से घर लौटने पर देवर ने एक बार फिर मेरे पति पर पत्नी के साथ गलत अफेयर का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उनके पति के साथ मारपीट की गई है। इस दौरान छोलनी और अन्य धारदार हथियार से उनके पति पर हमला किया गया। इसमें उनके पति का कान कट गया है।

इसके अलावे शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोट लगी है। बीच बचाव करने गई उनके साथ भी धक्का मुक्की करते हुए देवर ने मारपीट की है। स्थानीय लोगों के जुटने के बाद उनकी और उनके पति की जान बची है। पूरी बात सुनने के बाद पुलिस पदाधिकारी ने उसे पहले इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद आवेदन देने के लिए बोला गया। वही घटना की जानकारी मिलने पर गस्ती दल को जांच के लिए वहां पर भेजा गया। हालांकि इस दौरान आरोपित छोटा भाई फरार मिला।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनो भाई के बीच इधर कुछ माह से लगातार विवाद हो रहा है। कई बार मारपीट हुई। आस पास के लोगो के समझाने के बाद भी दोनो भाई से एक भी समझने के लिए तैयार नही होते है। बुधवार को हुए मारपीट के बारे में स्थानीय लोगो ने बताया कि दोनो को चोट लगी है। वही पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष लिखित आवेदन दे तो छानबीन की जाएगी। परिवार के लोगों की काउन्सेलिंग की जा रही है। वही स्थानीय लोगों ने सभी भाइयों को मिल बैठकर मसला सुलझा लेने की पहल की है। इधर, काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि आपस में सुलझाने के लिए पहल की जा रही है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों से कहा गया है कि कानून को हाथ में नहीं लें। नही तो फिर आगे की कानूनी कारवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।