devar and bhabhi shot by miscreants for stop cutting mango tree in bihar आम का पेड़ काटने से रोका तो देवर-भाभी को मार दी गोली, बिहार में बड़ा कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आम का पेड़ काटने से रोका तो देवर-भाभी को मार दी गोली, बिहार में बड़ा कांड

  • ग्रामीणों ने बताया कि ताराकांत झा और वरुण झा के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद है। वरुण झा उसी जमीन पर आम का पेड़ कटवा रहे थे। रिटायर्ड शक्षिक ताराकांत झा (70 वर्ष) व उनकी भाभी अहिल्या देवी (66 वर्ष) ने पेड़ काटने से मना किया। इसी पर दोनों पक्ष में विवाद बढ़ा और आरोप है कि वरुण झा ने गोली चला दी।

Tue, 15 April 2025 09:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सत्तर कटैया, सहरसा
share
आम का पेड़ काटने से रोका तो देवर-भाभी को मार दी गोली, बिहार में बड़ा कांड

बिहार में आम का पेड़ काटने से रोकने पर देवर-भाभी को गोली मार दी गई। सहरसा जिले में इस बड़े कांड को अंजाम दिया गया है। जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में आम का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के देवर-भाभी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दोनों को सहरसा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी वरुण कुमार झा व उनकी पत्नी सोनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि ताराकांत झा और वरुण झा के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद है। सोमवार को वरुण झा उसी जमीन पर आम का पेड़ कटवा रहे थे। रिटायर्ड शक्षिक ताराकांत झा (70 वर्ष) व उनकी भाभी अहिल्या देवी (66 वर्ष) ने पेड़ काटने से मना किया। इसी पर दोनों पक्ष में विवाद बढ़ा और आरोप है कि वरुण झा ने गोली चला दी। गोली दोनों की जांघ में लगी और दोनों गिर पड़े। थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष कुमार निराला ने बताया कि मुख्य आरोपी वरुण झा व उनकी पत्नी सोनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादा-परदादा की जमीन के लिए पिता का मर्डर, बिहार में बेटे ने करवाई सुपारी किलिंग
ये भी पढ़ें:कंडोम बांटने में भागलपुर अव्वल, नसबंदी में बिहार का यह जिला टॉप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।