deputy cm vijay sinha ultimatum to land mafia bihar land revenue corruption 'सिर पर कफन बांधकर चलता हूं', भूमाफियाओं को डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीधी चेतावनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'सिर पर कफन बांधकर चलता हूं', भूमाफियाओं को डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीधी चेतावनी

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भू माफिया व भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा, ‘कफन बांधकर निकला हूं, किसी का डर नहीं’ उन्होंने चेतावनी दी कि गलत काम करने वाले सीओ समेत अधिकारियों पर कार्रवाई व सस्पेंशन होगा। कल दरभंगा में भूमि सुधार जनसंवाद होगा।

Fri, 30 Jan 2026 05:16 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
'सिर पर कफन बांधकर चलता हूं', भूमाफियाओं को डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीधी चेतावनी

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों विभाग में भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई को लेकर लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने भू माफियाओं और भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, विजय कुमार सिन्हा कफन बांधकर निकला है, मुझे किसी का डर नहीं है। उनके इस बयान को राजस्व विभाग में चल रहे सुधार अभियान के तौर पर देखा जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने साफ किया कि वे भूमि और राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए पूरी मजबूती से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से उन्होंने चुनाव लड़ा, वहां उन्होंने अपराधियों के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत हासिल की है, इसलिए किसी तरह के दबाव या धमकी से वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि भू माफिया और भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि जो अधिकारी या कर्मचारी उनके प्रयासों में बाधा डाल रहे हैं, वे कहीं न कहीं भू माफियाओं और दलालों के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हित में काम करने वाले ईमानदार अधिकारियों को इस अभियान में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, लेकिन जो गलत काम करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भू माफिया का खौफ खत्म होगा, सरकार बना रही नया मैकेनिज्म; बोले विजय सिन्हा
ये भी पढ़ें:फोन नहीं उठा तो एक्शन में आए विजय सिन्हा,राजस्व विभाग के टोल फ्री सेंटर पहुंच गए

उन्होंने संकेत दिया कि गलत काम करने वाले सीओ और अन्य अधिकारियों को निलंबित (सस्पेंड) किया जा सकता है और प्रमाण मिलने पर किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। उनका उद्देश्य भूमि सुधार को जनता तक पारदर्शी और सुचारू रूप से पहुंचाना है। भूमि सुधार जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए लोगों को विभाग से जोड़ने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दे रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।