Deputy CM has two voter IDs Congress calls him a fake voter demands resignation of Vijay Sinha डिप्टी CM के पास दो वोटर आईडी? कांग्रेस ने बताया 'फर्जी वोटर', विजय सिन्हा का मांगा इस्तीफा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डिप्टी CM के पास दो वोटर आईडी? कांग्रेस ने बताया 'फर्जी वोटर', विजय सिन्हा का मांगा इस्तीफा

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बांकीपुर और लखीसराय दो जगह मतदाता सूची में नाम कैसे है। जो अपराध की श्रेणी में आता है। उन्हें डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Sun, 10 Aug 2025 04:37 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
डिप्टी CM के पास दो वोटर आईडी? कांग्रेस ने बताया 'फर्जी वोटर', विजय सिन्हा का मांगा इस्तीफा

बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। तेजस्वी यादव की दो वोटर आईडी मामले के बाद अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की दो वोटर आईडी होने का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस के मुताबिक विजय सिन्हा का नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज है। ऐसे में वो फर्जी वोटर हैं, उन्हें उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कहीं।

राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में कर रही है। वोटों की चोरी नहीं होती, तो आज केंद्र में यह सरकार नहीं रहती। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग पर आरोप का जवाब भाजपा दे रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बांकीपुर और लखीसराय दो जगह मतदाता सूची में नाम कैसे है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट चोरी की जा रही है। इसके लिए सभी मतदाताओं को सजग रहना होगा।

वहीं कांग्रेस के मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजेश राठौड़ ने पूछा कि विजय सिन्हा बताए बांकीपुर और लखीसराय विधानसभा के वोटर लिस्ट में उनका नाम कैसे है। उन्होंने खुद दोनों जगह डलवाया है या फिर बीएलओ ने ये काम किया। साथ ही सवाल किया कि चुनाव आयोग डिप्टी सीएम को कब नोटिस देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी का आरोप: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के नाम दो वोटर लिस्ट,2 ईपिक कार्ड
ये भी पढ़ें:वोटर लिस्ट में दो जगह है मेरा नाम लेकिन.., तेजस्वी के आरोपों पर डिप्टी सीएम बोले

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो मतदाता पहचान पत्र है। एक लखीसराय तो दूसरा पटना का मतदाता पहचान पत्र है। अगर विजय सिन्हा ने खुद फॉर्म नहीं भरा तो आयोग बताए कि उनका दो जगह पहचान पत्र कैसे बना। दिलचस्प यह है की दोनों कार्ड में उनकी उम्र भी अलग-अलग है। इससे साफ है कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया फर्जीवाड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थकाऊ-पकाऊ बातें करते हैं; शाह पर तेजस्वी का पलटवार, अनंत सिंह पर कही ये बात
ये भी पढ़ें:वोटर लिस्ट में दो जगह है मेरा नाम लेकिन.., तेजस्वी के आरोपों पर डिप्टी सीएम बोले
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने दो वोटर आईडी मामले में EC को सौंपा जवाब, RJD ने पूछा- कैसे बने 2 EPIC

हालांकि इस बीच उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मेरा नाम दो जगहों की मतदाता सूची में है, जिनमें एक जगह पटना में नाम विलोपित करने का आवेदन दिया हुआ है। अभी मतदाता की फाइनल सूची नहीं आई है, इसकी प्रक्रिया चल ही रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की प्रहरी है, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान नहीं करती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।