delhi police shot dead youth because he was bihari tejashwi yadav also targets bjp बिहारी होने की चलते पुलिस ने दिल्ली में गोली मार हत्या कर दी, बीजेपी पर भी बरसे तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहारी होने की चलते पुलिस ने दिल्ली में गोली मार हत्या कर दी, बीजेपी पर भी बरसे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने पांडव कुमार की मौत पर कहा है कि बिहारी होने की वजह से उन्हें गोली मार दी गई है। तेजस्वी यादव ने इसी के साथ बीजेपी पर भी बड़ा हमला बोला है। एक्स पर तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है।’

Tue, 28 April 2026 12:56 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहारी होने की चलते पुलिस ने दिल्ली में गोली मार हत्या कर दी, बीजेपी पर भी बरसे तेजस्वी यादव

दिल्ली में रहकर डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले बिहार के खगड़िया के रहने वाले युवक की मौत के मामले पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। सबसे पहले आपको बता दें कि बीते शनिवार की रात नजफगढ़ के रावता गांव में देर रात दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो युवकों को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गोली मार दी। इसमें बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मूलत: बिहार के खगड़िया के रहनेवाले हैं। मृत युवक का नाम पांडव कुमार है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पांडव कुमार की मौत पर कहा है कि बिहारी होने की वजह से उन्हें गोली मार दी गई है। तेजस्वी यादव ने इसी के साथ बीजेपी पर भी बड़ा हमला बोला है। एक्स पर तेजस्वी यादव ने लिखा, 'भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए गोली मार कर हत्या कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था। ‘बिहारी होने के अपराध’ में ही उसका दोस्त कृष्ण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का सम्राट सरकार को झटका, मिट्टी जांच के लिए भेजे प्रस्ताव पर कटौती

देश की राजधानी दिल्ली में जिस जगह “बिहारी” समझ गोली मारी गई है वहाँ निगम पार्षद बीजेपी का, विधायक बीजेपी का, सांसद बीजेपी का, CM बीजेपी का, बिहार CM बीजेपी का, आधा दर्जन निष्क्रिय बड़बोले केंद्रीय मंत्री बिहार के, उपराज्यपाल BJP के, गृहमंत्री BJP के, प्रधानमंत्री BJP के है। बीजेपी बिहारियों के लिए काल बन चुकी है। क्या इन भाजपाइयों में किसी में हिम्मत है कि एक गरीब मेहनतकश बिहारी की हत्या करने वाले उस हत्यारे पुलिसकर्मी को सजा दिलवा सके?

असल में, 21 वर्षों की नीतीश-भाजपा की खराब नीतियों के कारण बिहारवासियों को मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है, और दूसरे राज्यों की भाजपा सरकार और प्रशासन मेहनतकश बिहारियों को सम्मान नहीं बल्कि शक, नफरत और हीनभावना की नजर से देखती है। हर बार बिहारी पर अत्याचार होता है, प्रवासी बिहारी प्रताड़ना के शिकार होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंह और हाथ-पैर बांध लड़की से रेप, 2 साथी निगरानी करते रहे; बिहार में हैवानियत
ये भी पढ़ें:ISI के निशाने पर भारत के सैन्य प्रतिष्ठान, जवानों के मोबाइल में झांकने की साजिश

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली जिस दिल्ली पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी ने ‘बिहारी होने' मात्र से अपराधी मान लिया और गोली मार दी। इससे अधिक निंदनीय घटना क्या हो सकती है? बड़बोले एनडीए नेता इस घटना पर बिल में छिपे हुए है।

हमारी मांग है कि बिहारियों को प्रताड़ित करने वाले वाली कथित डबल इंजन सरकार जल्द मामले की गहनता से जांच करवाकर दोषियों पर कारवाई करे। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे। हत्यारे की सजा दिलाए। ये घटना बिहार और बिहारवासियों के सम्मान पर आघात है। इसलिए न्याय चाहिए और अभी अविलंब चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।