Pakistani agency isi targeting indian army Establishment sending Malicious Software in jawans mobile पाकिस्तानी एजेंसी ISI के निशाने पर भारत के सैन्य प्रतिष्ठान, जवानों के मोबाइल में झांकने की साजिश; बिहार में अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तानी एजेंसी ISI के निशाने पर भारत के सैन्य प्रतिष्ठान, जवानों के मोबाइल में झांकने की साजिश; बिहार में अलर्ट

इस बात की भी जानकारी खुफिया विभाग की तरफ से दी गई है कि सेना के पदाधिकारी और जवानों के मोबाइल के साथ भी छेड़छाड़ कर सकते हैं। इसके लिए वे उनके मोबाइल में मैलवेयर भी इंस्टॉल करने की कोशिश कर सकते हैं।

Tue, 28 April 2026 10:22 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, भागलपुर
share
पाकिस्तानी एजेंसी ISI के निशाने पर भारत के सैन्य प्रतिष्ठान, जवानों के मोबाइल में झांकने की साजिश; बिहार में अलर्ट

पाकिस्तान का नापाक इरादा एक बार फिर सामने आया है। खुफिया एजेंसी को इस बात की जानकारी मिली है कि पाकिस्तान का आईएसआई भारत में विभिन्न जगहों पर स्थित हाईवे पर स्थायी बेस बनाने की तैयारी में है। इसके लिए वे हाईवे पर उन जगहों को चिह्नित कर रहे हैं, जहां सेना से संबंधित प्रतिष्ठान स्थित हैं। इस तरह की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने 24 अप्रैल को एक पत्र जारी कर पूरे राज्य की पुलिस को अलर्ट किया है। आशंका है कि आईएसआई स्थायी बेस के तौर पर ढाबा, रेस्टोरेंट, मोबाइल और कंप्यूटर की दुकान एवं जनसेवा केंद्र भी खोल सकता है।

सेना की गतिविधि और लोकेशन जानने की कोशिश: खुफिया विभाग की सूचना मानें तो पाकिस्तान की ये एजेंसी हाईवे किनारे स्थित सेना के प्रतिष्ठानों के आसपास ढाबा, रेस्टोरेंट और दुकान खोलकर उसमें सीसीटीवी लगाएंगे और उसकी मदद से सेना की गतिविधि पर नजर रखेंगे। सेना से संबंधित विभिन्न जानकारी इकट्ठा करने के लिए इस तरह की हरकत करने की तैयारी में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का सम्राट सरकार को झटका, मिट्टी जांच के लिए भेजे प्रस्ताव पर कटौती

वे सेना की गतिविधि और लाइव लोकेशन प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में हाईवे पर स्थित सेना के बेस व विभिन्न प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है। आसपास स्थित ढाबा रेस्टोरेंट और विभिन्न दुकानों का भी सत्यापन करने और उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

पदाधिकारी व जवानों के मोबाइल से छेड़छाड़ की कोशिश

इस बात की भी जानकारी खुफिया विभाग की तरफ से दी गई है कि सेना के पदाधिकारी और जवानों के मोबाइल के साथ भी छेड़छाड़ कर सकते हैं। इसके लिए वे उनके मोबाइल में मैलवेयर भी इंस्टॉल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसको लेकर भी सतर्क रहने को कहा गया है। हाईवे पर सेना के प्रतिष्ठानों के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर लोकल पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ट्रेनों के ग्रीन सिग्नल बंदर कर रहे ‘लाल’, रेलवे कर्मी की नौकरी पर आफत
ये भी पढ़ें:55% जमीन वापस करेगी सरकार, 4 गुना मिलेगा दाम; टाउनशिप पर सम्राट सरकार का प्लान

विभिन्न एजेंसी को सूचना एकत्रित करने को भी कहा गया है। भागलपुर रेंज आईजी विवेक कुमार ने कहा कि रेंज में वैसी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार हो रही है। रूटीन कार्य के साथ ही संदिग्धों पर भी पुलिस की नजर बनी रहती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।