Dead body caused commotion in Banka Bihar Why matriculation student beaten to death in लाश मिलते मचा कोहराम, बांका में मैट्रिक के छात्र की पीट-पीटकर हत्या क्यों हुई? पोस्टमार्ट का इंतजार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लाश मिलते मचा कोहराम, बांका में मैट्रिक के छात्र की पीट-पीटकर हत्या क्यों हुई? पोस्टमार्ट का इंतजार

मृतक की पहचान टोनापाथर गांव निवासी पप्पू यादव के 16 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार उर्फ किरण के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि किशोर की पीट-पीट कर हत्या की गई है।

Thu, 9 April 2026 11:05 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
लाश मिलते मचा कोहराम, बांका में मैट्रिक के छात्र की पीट-पीटकर हत्या क्यों हुई? पोस्टमार्ट का इंतजार

Bihar News: बिहार के बांका में एक 16 साल के किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिले के सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहटनियां गांव के मेनमा टिल्हा लेंगड़ा बांध के नीचे गुरुवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। डेड मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर सुईया थाना अध्यक्ष कन्हैया झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरंभिक पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या का कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

मृतक की पहचान टोनापाथर गांव निवासी पप्पू यादव के 16 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार उर्फ किरण के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि किशोर की पीट-पीट कर हत्या की गई है। हालांकि, अभी तक उन लोगों ने किसी का नाम लेकर पर हत्या का नामजद नहीं कराया है। पुलिस घटना मृतक की मां बिन्दु देवी ने बताया कि उनका बेटा बांका स्थित मां सरस्वती आवासीय विद्यालय, नेहरू कॉलोनी गली नंबर-2 में रहकर अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि आशीष पढ़ने में काफी तेज था। माता पिता उसे पढ़ने के लिए सारी सुविधाएं भी दे रहे थे। परिवार के होनहार सदस्य की हत्या से सभी काफी दुखी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बीच सड़क युवक की सिर काटकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पंचायत समिति प्रतिनिधि पिंटू कुमार सिंह, गतपत तांती, राजेश कुमार यादव, रोहित यादव समेत दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि इतने छोटे बच्चे की हत्या क्यों की गई यह बात समझ से पड़े है। प्रशासन से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोकामा में डबल मर्डर से सनसनी, 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे को कुदाल से काटा

इस मामले में थाना अध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस पूरी गंभीरता के साथ मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों से किसी से अदावत या अन्य किसी संभावना पर जनकारी ली जा रही है। जल्द ही कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा। छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हॉस्टल में 5 साल के बच्चे का मर्डर से पहले गैंगरेप! प्रिंसिपल को जेल, गार्ड भी..
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।