Water Supply Crisis in Kusheshwarsthan Panchayat Chief Raises Alarm Over Inactive Taps and Electrical Hazards आधे से अधिक वार्डों में कई माह से बंद पड़ी है नल जल योजना, Darbhanga Hindi News - Hindustan
More

आधे से अधिक वार्डों में कई माह से बंद पड़ी है नल जल योजना

कुशेश्वरस्थान पूर्वी के सभी पंचायतों में नल जल योजना पिछले कई महीनों से बंद है। मुखिया छेदी राय ने एसडीओ से शिकायत की है कि वार्डों में पानी की कमी के कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने बिजली के खंभों की स्थिति भी बताई, जो हादसे का कारण बन सकती है। एसडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Wed, 22 April 2026 11:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
आधे से अधिक वार्डों में कई माह से बंद पड़ी है नल जल योजना

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, एसं। प्रखंड की सभी पंचायतों में आधे से अधिक वार्डों में नल से जल की योजना पिछले कई महिनों से बंद पड़ी है। विभागीय जेई को सूचना दिए जाने के बाद भी बंद परे नलों को चालू नही करवाया जा रहा है। इस बात की लिखित शिकायत बुधवार को केवटगामा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष छेदी राय ने एसडीओ शशांक राज से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर की है। मुखिया श्री राय ने वर्तमान में नल जल की वार्डों में बनी स्थिति के साथ ही केवटगामा पंचायत के वार्ड चार और बारह में लटक रहे बिजली तार की भी जानकारी देते हुए बिजली से बारिश एवं हवा के समय किसी भी वक्त हादसे की आसंका जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नल जल समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन

दिए गए आवेदन में मुखिया ने उल्लेख किया है कि पंचायत के आधे से अधिक वार्डों में नल जल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जिससे संबंधित वार्ड के लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय अभियंता और कनिय अभियंता को बंद पड़े नल जल योजना को चालू करने के लिए कहा गया। लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं वार्ड नंबर 04 एवं 12 में एक ही बिजली के खम्भे से दर्जन भर से अधिक घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया है। जिससे बिजली के खंभे झुक गया है और बिना कवर के बिजली का तार जमीन से पांच फीट ऊंची है।इस संबंध एसडीओ श्री राज ने आवेदन पत्र प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु आवेदन पत्र अग्रसारित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नल जल समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्रपुरा के नलकूप को नियमित चालू कराएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।