Water Supply Crisis in Vibhutipur Activist Demands Immediate Action नल जल समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन, Samastipur Hindi News - Hindustan
More

नल जल समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन

विभूतिपुर के विभिन्न पंचायतों में भीषण गर्मी के बावजूद नल जल की समस्या विकराल हो गई है। समाजसेवी अमरजीत ठाकुर ने अनुमंडल पदाधिकारी से इस समस्या के समाधान की मांग की है। वार्डों में स्टेबलाइजर, बोरिंग और पानी की टंकियों की मरम्मत की आवश्यकता है, जिससे सभी घरों में पानी पहुंच सके।

Wed, 22 April 2026 11:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share
नल जल समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन

विभूतिपुर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में भीषण गर्मी के बावजूद भी सभी जगहों पर नल जल का पानी नहीं पहुंच रहा है। नल जल की समस्या को लेकर समाजसेवी अमरजीत ठाकुर ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर अविलंब समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि खास टभका उत्तर पंचायत के वार्ड 7 में स्टेबलाइजर लगवाना है, वार्ड 05 राम टोली में 150 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। अतिरिक्त बोरिंग की आवश्यकता है। वार्ड 12 में स्टेबलाइजर, स्टार्टर व वायरिंग सही करवाना है। सुरौली पंचायत के वार्ड 06 से लेकर 11 में स्टेबलाइजर लगवाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्रपुरा के नलकूप को नियमित चालू कराएं

टभका पंचायत के वार्ड 04 में नया समरसेबल बोरिंग करवाना है। छोरा टभका बन्हैती में पानी टंकी फटा हुआ है। जिसे बदलना आवश्यक है। इस तरह विभूतिपुर के कई वार्ड में कुछ ना कुछ कमी के कारण नल जल का पानी हर घर तक नहीं पहुंच पाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सार्वजनिक स्थानों से प्याऊ गायब, राहगीर परेशान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।