जिले में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर : डीएम
डीएम कौशल कुमार ने बताया कि दरभंगा जिले में 16 जून को 36 पंचायतों एवं 10 नगर निकायों में वार्ड वार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न पंचायतों और वार्डों में अलग-अलग अधिकारियों की अध्यक्षता में शिविर आयोजित होंगे।

राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि जून माह के तृतीय मंगलवार 16 जून को जिले की 36 पंचायतों एवं 10 नगर निकायों क्षेत्र में वार्ड वार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सहयोग शिविर की अध्यक्षता
सदर प्रखंड अंतर्गत सोनकी एवं धोई पंचायत में तथा दरभंगा नगर निगम के वार्ड दो एवं 47 में अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में सहयोग शिविर आयोजित होगा। बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत सिमरा नेहालपुर एवं मनियारी पंचायत में वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में शिविर लगेगा। हायाघाट प्रखंड अंतर्गत मझौलिया एवं श्रीरामपुर तथा नपं हायाघाट के वार्ड आठ में अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार की अध्यक्षता में शिविर लगेगा।
अन्य पंचायतों में शिविर
हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत डिलाही एवं थलवाड़ा पंचायत, बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत इनाई एवं समधपुरा तथा नगर पंचायत बहेड़ी के वार्ड 14, केवटी प्रखंड अंतर्गत असराहा एवं कोठिया, जाले प्रखंड अंतर्गत राढ़ी पश्चिम एवं दोघरा, नगर परिषद जाले के वार्ड तीन, नगर पंचायत कमतौल अहियारी के वार्ड 11, सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत सनाहपुर बुजुर्ग एवं राजो, नगर पंचायत भरवाड़ा के वार्ड एक, नगर पंचायत सिंहवाड़ा के वार्ड एक, मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत राघोपुर दक्षिणी एवं राघोपुर पूर्वी, तारडीह प्रखंड अंतर्गत ठेंगहा एवं राजा खरवार में सहयोग शिविर का आयोजन होगा।
शिविर की विस्तृत जानकारी
बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत महीनाम एवं पोहद्दी तथा नगर परिषद बेनीपुर के वार्ड एक, अलीनगर प्रखंड अंतर्गत अलीनगर एवं नरमा नवानगर, बिरौल प्रखंड अंतर्गत नउरी एवं भवानीपुर तथा नगर पंचायत बिरौल के वार्ड दो, गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत आसी तथा आधारपुर, घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत कोर्थू पश्चिमी एवं कोर्थू पूर्वी, नगर पंचायत घनश्यामपुर के वार्ड 14, किरतपुर प्रखंड अंतर्गत नरकटिया भंडारिया एवं पंचायत कार्यालय, कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत वरना एवं गोठानी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत सुघराईन एवं महिसौत तथा नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के वार्ड 11 में शिविर आयोजित किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन