खगड़िया : 17 एवं 18 जून को जिले में होने वाले सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर को लेकर डीएम ने प्रचार वाहन
जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले के

जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददातामुख्यमंत्री, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 17 एवं 18 जून को “प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को डीएम नवीन कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। यह प्रचार वाहन जिले के सभी नगर व प्रखंड क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। डीएम ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जिलेवासियों से उन्होंने अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, केवाईसी, शिकायत निवारण एवं लाभ वितरण जैसी सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की जनोपयोगी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अनुरोध किया कि शिविर में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा संबंधित योजनाओं से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं, ताकि उनके आवेदनों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके उन्होंने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर एसपी राकेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कौशकी कश्यप, सदर प्रखंड के बीडीओ पूरण साह, मानसी बीडीओ राजीव कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश राय आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन