प्रगति पथ यात्रा के जरिए विकास योजनाओं का गुणगान
Mohoba News - -भाजपाईयों ने ट्रामा सेंटर व गोरखगिरी में चलाया अभियान -शिवतांडव में किया पौधरोपण

महोबा,संवाददाता। भाजपा द्वारा प्रगतिपथ यात्रा के जरिए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सदर विधायक व एमएलसी ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर व गोरखगिरी में पहुंचकर विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि सरकार के प्रयास से जिले का तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा के 12 साल पूरे होने पर सुशासन एवं गरीब कल्याण को लेकर भाजपा द्वारा प्रगतिपथ यात्रा चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सदर विधायक पं0राकेश गोस्वामी व एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर के साथ पदाधिकारी शिवतांडव पार्क पहुंचे। यहां सफाई अभियान चलाया गया जबकि गोरखगिरी में पौधरोपण किया गया।
बाद में पदाधिकारियों ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए किए जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। एमएलसी ने कहा कि जिले में तेजी से विकास हो रहा है। पर्यटन विकास को लेकर भी सरकार लगातार कार्य कर रही है। जिले में शिक्षा,स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक अंकुर शिवहरे, तारा पाटकार, पूर्व चेयरमैन पुष्पा अनुरागी, विनोद पुरवार, दिलीप जैन, प्रशांत गुप्ता, राजेश चौरसिया, जागेश्वर चौरसिया, सत्येन्द्र गुप्ता, दीपक राजोरे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन