Bihar Women s March Against Opposition s Block on Nari Shakti Vandan Act महिला सम्मान से हुआ अन्याय : डॉ. धर्मशीला, Darbhanga Hindi News - Hindustan
More

महिला सम्मान से हुआ अन्याय : डॉ. धर्मशीला

बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को रोकना महिलाओं के सम्मान के साथ अन्याय है। पटना में आयोजित आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपना विरोध जताया।

Tue, 21 April 2026 12:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
महिला सम्मान से हुआ अन्याय : डॉ. धर्मशीला

दरभंगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक विधेयक को लोकसभा में पास नहीं होने देना देश की महिलाओं के सम्मान के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस रवैये से पूरे भारत की महिलाएं आक्रोशित हैं और अब यह आक्रोश सड़कों पर दिखने लगा है। इसी क्रम में पटना में आयोजित आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला सम्मान से हुआ अन्याय : डॉ. धर्मशीला

पूरी तरह सफल रही पदयात्रा : सांसददरभंगा। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोककर राजद और कांग्रेस ने साफ कर दिया कि उन्हें महिलाओं की भागीदारी स्वीकार नहीं। एनडीए के नेतृत्व में पटना में महिलाओं द्वारा निकाली गई जन आक्रोश पदयात्रा में महिलाओं का सैलाब इस बात का संकेत है कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। ये बातें भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आक्रोश प्रदर्शन में शामिल हुईं सोनपुर की सैकड़ों एनडीए महिला कार्यकर्ता
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कलाई में जंजीर, हाथों में तिरंगा; कांग्रेस, राजद के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरी NDA महिला ब्रिगेड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।