dalit widow woman gang rape in gaya admitted in hospital बिहार में दलित विधवा महिला से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दलित विधवा महिला से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती

तीन हैवानों ने महिला को पकड़ लिया और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गैंगरेप के बाद महिला बेहोश हो गईं। बेहोशी की हालत में महिला को मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Wed, 2 July 2025 10:18 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, गया जी
share
बिहार में दलित विधवा महिला से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दलित विधवा महिला से गैंगरेप हुआ है। दलित महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बांकेबाजार में रौशनगंज थाने विनोबानगर में दलित विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात हुई है। दलित महिला से गैंगरेप का आरोप पास के ही गांव के तीन युवकों पर लगा है।

बताया जा रहा है कि हैवानियत की यह घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे हुई है। महिला अपनी छह साल की बेटी को शौच कराने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान तीन हैवानों ने महिला को पकड़ लिया और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गैंगरेप के बाद महिला बेहोश हो गईं। बेहोशी की हालत में महिला को मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में प्रेग्नेंट महिला से रेप करने वाला ओझा अरेस्ट, पहले भी किया गंदा काम
ये भी पढ़ें:11 साल लीव-इन में रहा, बिहार में प्रेमिका की जमीन अपने नाम करवा भागा प्रेमी

एक दलित महिला से गैंगरेप की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को भी इस घटना की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले में गहन तफ्तीश में जुटी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।