Cyber fraud with relationship manager in Patna Rs 60 lakhs withdrawn from account by showing huge profit on investmen पटना में रिलेशनशिप मैनेजर से साइबर फ्रॉड; निवेश पर भारी मुनाफा दिखाकर खाते से 60 लाख उड़ाए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में रिलेशनशिप मैनेजर से साइबर फ्रॉड; निवेश पर भारी मुनाफा दिखाकर खाते से 60 लाख उड़ाए

पीड़ित को कंपनी में निवेश पर भारी मुनाफा का सब्जबाग दिखाया। झांसे में आने के बाद रिलेशनशिप मैनेजर को एक एप से जोड़ दिया गया। उसमें 150 लोग पहले से जुड़े हुए थे। बाद में पीड़ित ने 59 लाख 70 हजार रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसी बीच अगस्त माह में एप को बंद कर दिया गया।

Fri, 15 Aug 2025 08:21 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
पटना में रिलेशनशिप मैनेजर से साइबर फ्रॉड; निवेश पर भारी मुनाफा दिखाकर खाते से 60 लाख उड़ाए

राजधानी पटना में साइबर ठग ने निजी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर को करीब 60 लाख रुपये की चपत लगा दी। बेंगलुरु की कंपनी में निवेश का झांसा देकर ऑनलाइन रुपये स्थानांतरित कराए। वहीं, शातिरों ने अलग-अलग तरीके से तीन को कुल 64 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठगी की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। खगौल निवासी रिलेशनशिप मैनेजर एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। बीते महीने पटना में रहने वाले एक शख्स ने उनसे संपर्क किया। आरोपित ने बताया कि वह बेंगलुरु की एक फाइनांस कंपनी में कार्यरत हैं। उसने पीड़ित को कंपनी में निवेश पर भारी मुनाफा का सब्जबाग दिखाया।

झांसे में आने के बाद रिलेशनशिप मैनेजर को एक एप से जोड़ दिया गया। उसमें 150 लोग पहले से जुड़े हुए थे। बाद में पीड़ित ने 59 लाख 70 हजार रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसी बीच अगस्त माह में एप को बंद कर दिया गया। जिसके बाद पीड़ित ने ठगी की शिकायत पुलिस में की। अन्य घटना रूपसपुर निवासी एक बुजुर्ग के साथ घटी। बुजुर्ग ने नेट फ्लिक्स का रिचार्ज कराया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में साइबर फ्रॉड; क्लोनिंग से निजी बैंक के 251 खातों से 5.58 करोड़ उड़ा दिए
ये भी पढ़ें:गाड़ी के ट्रैफिक चालान का लिंक भेजकर साइबर फ्रॉड, मैसेज खोलते ही उड़ गए डेढ़ लाख
ये भी पढ़ें:मगही सिंगर ममता साइबर फ्रॉड में गिरफ्तार, यूट्यूब चैनल पर हैं 3 लाख फॉलोवर
ये भी पढ़ें:खुद का टेलीफोन एक्सचेंज बनाकर देश भर में फ्रॉड, जेडीयू नेता निकला मास्टरमाइंड

रिचार्ज नहीं होने पर उन्होंने गूगल से कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर बात की। वह नंबर साइबर ठगों ने का था। ठगों ने रिचार्ज के लिए लिंक भेज उन्हें जानकारी भरने को कहा। ऐसा करते ही उनके खाते से तीन लाख रुपये कट गए। वहीं, एक मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर शातिरों ने बीएमपी में कार्यरत कर्मी से एक लाख रुपये की ठगी कर ली।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।