Cyber fraud from USA people from Bihar 5 arrested taking money from American accounts बिहार में बैठकर अमेरिकी लोगों के खाते से डॉलर निकाल रहे साइबर ठग, 5 गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बैठकर अमेरिकी लोगों के खाते से डॉलर निकाल रहे साइबर ठग, 5 गिरफ्तार

वैशाली जिले की पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बिहार में बैठकर अमेरिका के लोगों को झांसा देकर उनके खाते से राशि उड़ा रहे थे। गैंग का सरगना फरार है।

Tue, 5 Aug 2025 11:11 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, नगर संवाददाता, हाजीपुर
share
बिहार में बैठकर अमेरिकी लोगों के खाते से डॉलर निकाल रहे साइबर ठग, 5 गिरफ्तार

बिहार के शातिर साइबर ठग विदेश में बैठे लोगों को भी चूना लगा रहे हैं। ताजा मामला वैशाली जिले से आया है। हाजीपुर में साइबर थाने की पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों से डॉलर ऐंठने वाले पांच ठगों को पकड़ा है। इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी जंदाहा के लक्ष्मणपुर कद्दुटांड निवासी चुल्हाई सिंह के यहां छापेमारी के बाद की गई। आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, 16 डेबिट कार्ड, 6 क्रेडिट कार्ड, 2 राउटर, 5 हेडफोन, 2 आधार कार्ड, 2 माउस, वोटर कार्ड आदि बरामद किया है।

गिरफ्तार साइबर ठगों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि वे अमेरिका में रहने वाले बुजुर्ग लोगों का डाटा गूगल समेत अन्य प्लेटफार्म और डार्क वेब से हासिल करते थे। फिर ई-मेल के जरिए उनके कंप्यूटर में वायरस या बग भेज देते थे। गैंग का सरगना बिरजू ई-मेल से पीड़ितों के लैपटॉप में आई समस्या को दूर करने के लिए फर्जी हेल्पलाइन नंबर भेजता था। इसके बाद अमेरिकी नागरिक मदद मांगते थे।

शातिर फर्जी हेल्पलाइन के जरिए पीड़ितों को मदद का झांसा देते। ये फ्री सर्विस के नाम पर डिवाइस का रिमोट एक्सेस लेकर अमेरिकी नागरिकों के खाते से राशि निकाल लेते थे। यह जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अवैध फोन एक्सचेंज मिलने से हड़कंप, EOU ने साइबर ठगी का किया भंडाफोड़
ये भी पढ़ें:साइबर फ्रॉड ने डीआईजी को भी नहीं छोड़ा, IPS का फेसबुक अकाउंट बना मांग रहे रुपए

गिरफ्तार साइबर ठगों में पश्चिम बंगाल निवासी डानियाल अख्तर, सैयद मो. शादाब अली, शेख आजीम, नूर आलम और मो. एहताशाम शामिल हैं। इस फ्रॉड गैंग का मुख्य सरगना बिरजू सिंह है। छापेमारी की भनक लगते ही वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।