Curd Dal food containing worms served on Vande Bharat Express Railways imposed fine on IRCTC Vendor VIDEO Viral वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा गया कीड़े वाला खाना, रेलवे ने IRCTC और वेंडर पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा गया कीड़े वाला खाना, रेलवे ने IRCTC और वेंडर पर ठोका 60 लाख का जुर्माना

पटना से टाटानगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में परोसे गए खाने में कीड़े मिलने पर रेलवे ने ऐक्शन लिया है। यात्री की शिकायत पर आईआरसीटीसी और सर्विस प्रोवाइडर वेंडर पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Wed, 25 March 2026 10:50 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसा गया कीड़े वाला खाना, रेलवे ने IRCTC और वेंडर पर ठोका 60 लाख का जुर्माना

देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को घटिया क्वालिटी का खाना परोसने पर रेलवे ने ऐक्शन लिया है। आईआरसीटीसी और वेंडर पर रेलवे ने 60 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। साथ ही वेंडर का अनुबंध भी रद्द कर दिया है। यह मामला बिहार की राजधानी पटना से झारखंड के टाटानगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का है। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने ट्रेन के अंदर परोसे गए खाने में कीड़े होने की शिकायत की थी। इसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

रेलवे ने बुधवार रात को जारी बयान में कहा कि ट्रेन नंबर 21896 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में 15 मार्च 2026 को यात्रा कर रहे एक यात्री ने भोजन की गुणवत्ता से संबंधित शिकायत की थी। रेलवे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

साथ ही सेवा प्रदाता फर्म पर भी 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है। रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और गुणवत्ता को बनाए रखना ही हमारी प्राथमिकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीडियो:DDU से गया 176 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, वंदे भारत से तेज

रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना के रहने वाले रितेश कुमार सिंह टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। ट्रेन के अंदर जो डिनर परोसा गया, उसकी गुणवत्ता बहुत खराब थी। आईआरसीटीसी को लिखित में दी गई शिकायत में उन्हें परोसे गए भोजन में दही एवं दाल के अंदर जीवित कीड़े पाए गए।

इस घटनाक्रम के कुछ वीडियो एवं तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि उस ट्रेन में सवार अन्य कुछ यात्रियों के खाने में भी कीड़े पाए गए। इसके बाद पैंट्री मैनेजर को बुलाया गया।

यात्रियों ने जब मैनेजर से कीड़े होने की इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि इसमें केसर है। हालांकि, जब यात्री ने प्लेट के अंदर चलते हुए कीड़े दिखाए तो मैनेजर लिखित शिकायत करने की बात कहने लगा। यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें एक्सपायरी डेट का दही परोसा गया।

ट्रेनों में भोजन की गुणवत्ता पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। आए दिन यात्री घटिया खाने की शिकायत करते हैं। वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में घटिया क्वालिटी का खाना परोसे जाने का यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसलिए रेलवे ने भी इसे गंभीरता से लेकर सर्विस प्रोवाइडर पर जुर्माना लगा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में खैनी थूकने के लिए ट्रैक की ओर बढ़ा शख्स वंदे भारत की चपेट में आया, मौत
ये भी पढ़ें:वंदे भारत ट्रेन पर बिहार में फिर चले पत्थर, मोतिहारी में एफआईआर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।