Gopal Khemka Murder: बेऊर जेल से जुड़ रहे गोपाल खेमका मर्डर केस के तार, छोटे बेटे को पुलिस सिक्योरिटी Gopal Khemka Murder LIVE Updates Patna Police claims Clue CCTV video Nitish Tejashwi Pappu Yadav BJP JDU RJD politics - bihar news
More
Hindi NewsबिहारGopal Khemka Murder: बेऊर जेल से जुड़ रहे गोपाल खेमका मर्डर केस के तार, छोटे बेटे को पुलिस सिक्योरिटी

Gopal Khemka Murder: बेऊर जेल से जुड़ रहे गोपाल खेमका मर्डर केस के तार, छोटे बेटे को पुलिस सिक्योरिटी

Gopal Khemka Murder: बिहार के बड़े व्यापारी गोपाल खेमका की पटना में हत्या से राजनीतिक उबाल आ गया है। पटना पुलिस ने मर्डर केस में सुराग मिलने का दावा किया है। पुलिस ने बेऊर जेल में छापा मारा है। वहीं गोपाल खेमका के छोटे बेटे को गौरव खेमका को पुलिस सुरक्षा दी गई है।

Gopal Khemka Murder: बेऊर जेल से जुड़ रहे गोपाल खेमका मर्डर केस के तार, छोटे बेटे को पुलिस सिक्योरिटी

Gopal Khemka Patna Murder

Ritesh Verma| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 05 Jul 2025 11:27 PM
हमें फॉलो करें

Gopal Khemka Murder: बिहार के बड़े व्यापारी और उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में शुक्रवार देर रात हत्या में पुलिस ने सुराग मिलने का दावा किया है। बेऊर जेल में पुलिस की बड़ी रेड चल रही है। आईजी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में छापा मारा गया है और जेल में बंद कुछ अपराधियों और शूटरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीएम नीतीश कुमार ने अफसरों को सीएम आवास बुलाकर घटना की जानकारी ली है और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हत्या को लेकर विपक्षी दलों ने जंगलराज का आरोप लगाया है। पुलिस परिवार से लेकर विपक्ष के निशाने पर है। खेमका की बेटी के लंदन से आने के बाद रविवार को उनका दाह संस्कार गुलाबी घाट पर होगा। गोपाल के बेटे गुंजन खेमका की 2018 में हाजीपुर में अपनी फैक्ट्री के गेट पर इसी तरह हत्या कर दी गई थी। गुंजन की हत्या का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। एक शूटर मस्तु सिन्हा पकड़ा गया था, जिसकी बाद में हत्या हो गई। गुंजन की हत्या किसने करवाई, पुलिस आज तक नहीं बता सकी।

5 Jul 2025, 10:44:15 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस कार्रवाई में नहीं हुई देरी- विनय कुमार, डीजीपी

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका हत्याकांड में घटनास्थल पर पुलिस के देरी से पहुंचने परिवारवालों के आरोपो पर डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में देरी नहीं हुई है। शुक्रवार रात 11:40 बजे गोली चलने के बाद परिवार के सदस्य कंकड़बाग इलाके के एक निजी अस्पताल चले गये थे, जिसमें करीब 30-35 मिनट लग गये। अस्पताल के अधिकारियों ने ही पहले कंकड़बाग थाने को सूचना दी। इसके बाद कंकड़बाग थाने ने गांधी मैदान थाना को घटना की जानकारी दी। रात 12:30 बजे के आसपास पुलिस को हत्या की जानकारी मिली और करीब दस मिनट के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। डीजीपी ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण और जांच के आधार पर पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसके आधार पर जांच जारी है।

5 Jul 2025, 10:41:40 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद छोटे बेटे को सुरक्षा, दो पुलिसकर्मी सिक्योरिटी में तैनात

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या के बाद बिहार पुलिस ने उनके छोटे बेटे गौरव खेमका को सुरक्षा दी है। उनके बेटे की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

5 Jul 2025, 08:48:23 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका हत्याकांड पर एनडीए पर बरसे अखिलेश प्रसाद सिंह, बोले- बिहार में आजादी के बाद से ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर कांग्रेस ने एनडीए सरकार को घेरा है। राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिहं ने कहा कि बिहार में आजादी के बाद से ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी गई। बिहार की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार भाजपा के हाथों की कठपुतली बनकर रह गए हैं।कांग्रेस सांसद ने आंकड़ों के जरिए बिहार की भयावह स्थिति को उजागर किया। उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2005 में बिहार में कुल 1,07,664 अपराध दर्ज हुए थे, जो 2022 में बढ़कर 3,47,835 हो गए, यानी 323 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले 17 वर्षों के एनडीए शासन में 53,000 से अधिक हत्याएं, 98,169 हत्या के प्रयास और 5,59,413 जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हुए।

5 Jul 2025, 08:42:26 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त; चिराग के सांसद राजेश का नीतीश सरकार पर सीधा हमला

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: एनडीए में नीतीश के सहयोगी चिराग पासवान की लोजपा-आर के सांसद राजेश वर्मा ने गोपाल खेमका हत्याकांड पर नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। राज्य में व्यापारी और वैश्य समाज सुरक्षित नहीं है। यही नहीं कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पड़ोसी राज्य यूपी का हवाले देते हुए सांसद ने कहा कि यूपी से भी सीख सकते हैं कि कैसे लॉ एंड ऑर्डर को दुरूस्त किया जा सकता है। अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने का वक्त आ गया है।

5 Jul 2025, 06:52:55 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: ये महाजंगलराज है, पूरा बिहार हिल गया है; गोपाल खेमका के परिजनों से मिलने के बाद बोले तेजस्वी यादव

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: कारोबारी गोपाल खेमका के परिवार से मिलने के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, यह एक भयानक घटना है। व्यवसायी बिहार छोड़ना चाहते हैं। यह घटना पटना के दिल में हुई। वहां घटी जहां डीएम आवास है, एसएसपी आवास है, फिर भी पुलिस को यहां पहुंचने में दो घंटे लग जाते हैं। 6 साल पहले उनके (गोपाल खेमका के) बेटे की हत्या हुई थी। लेकिन कोई भी हत्यारा पकड़ा नहीं गया। जब तक रिश्वत के जरिए तबादले और पोस्टिंग की जाती रहेगी और काम करने वालों की पोस्टिंग नहीं होगी, तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सीएम टायर्ड हैं, और रिटायर अधिकारी सरकार चला रहे हैं। ये महाजंगलराज है।

5 Jul 2025, 06:35:40 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: बेऊर जेल से जुड़ रहे गोपाल खेमका हत्याकांड के तार, छापेमारी के दौरान संदिग्धों से पूछताछ

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड के तार बेऊर जेल से जुड़ रहे हैं। इसको देखते हुए आईजी पुलिस और आयुक्त के नेतृत्व में बेऊर जेल में छापेमारी भी की गयी। इस छापेमारी के दौरान संदिग्धों से पूछताछ हुई।

5 Jul 2025, 06:34:19 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: डीजीपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी मामले की जानकारी

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: कारोबारी गोपाल खेमका के हाई प्रोफाईल हत्याकांड पर पुलिस मुख्यालय की कड़ी नजर है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सुबह मुख्यमंत्री को इस मामले से जुड़ी जानकारी दी। उसके बाद वे लगातार पटना के आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा से केस की प्रगति रिपोर्ट लेते रहे।

5 Jul 2025, 06:32:45 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: एसआईटी और एसटीएफ की टीमें कर रही हैं छानबीन और छापेमारी- डीजीपी

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक ने बताया कि विशेष कार्य दल (एसटीएफ) की तीन-चार टीम भी मिले सबूत के आधार पर छानबीन और छापेमारी में जुटी है। वहीं पटना एसएसपी ने मामले की जांच को लेकर अलग से विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।

5 Jul 2025, 06:32:09 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: रंजिश और हर एंगल से हत्याकांड की जांच चल रही है- विनय कुमार, डीजीपी

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका मर्डर केस की जांच के सिलसिले में जानकारी देते हुए डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि हत्याकांड के कारणों को लेकर सभी एंगल से जांच की जा रही है। कारोबारी रंजिश के एंगल से भी जांच हुई है। गोपाल खेमका के साथ करीब छह साल तक अंगरक्षक रहा था। उन्होंने स्वेच्छा से उसे हटाया था।

5 Jul 2025, 06:07:21 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के घर पहुंचे तेजस्वी यादव

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के घर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे हैं। उन्होने परिजनों से मुलाकात की, और सांत्वना दी है।

5 Jul 2025, 05:02:06 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के परिजनों से मिले पटना एसएसपी, बोले- SIT कर रही जांच, सीसीटीवी कैमरों से मिले इनपुट

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा गोपाल खेमका के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमें सीसीटीवी कैमरों और अपने सूत्रों से कई इनपुट मिले हैं। एसआईटी का गठन किया गया है। जांच जारी है, बेउर जेल में छापेमारी चल रही है और अगर कोई लिंक है तो चीजें सामने आएंगी।

5 Jul 2025, 04:31:57 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के परिजनों से मिले बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: बीजेपी सांसर रविशंकर प्रसाद गोपाल खेमका के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होने शोकसंतृप्त परिजनों को सांत्वना दी, और कहा कि वो दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ हैं।

5 Jul 2025, 03:37:59 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: पटना की बेऊर जेल में आईजी का छापा, संदिग्ध शूटरों और अपराधियों से पूछताछ

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: पटना के गोपाल खेमका हाईप्रोफाइल हत्याकांड के तार बेऊर जेल से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस मामले में आईजी जितेंद्र राणा ने जेल में छापेमारी की है। भारी संख्या में पुलिस बल बेऊर जेल के अंदर मौजूद है। जेल की सभी सेलों को खंगाला जा रहा है। चिन्हित शूटरों और अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

5 Jul 2025, 03:34:23 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- बुलडोजर चलेगा, एनकाउंटर होगा, संपत्ति भी जब्त होगी

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा है कि बुलडोजर चलेगा, एनकाउंटर होगा और संपत्ति भी जब्त होगी। उन्होंने कहा कि जंगलराज वाले जो महाजंगलराज कह रहे हैं और वो गुंडाराज में तब्दील करने की मंशा पाले हैं। सिन्हा ने कहा कि जिनकी लापरवाही से इस तरह की घटना हुई है उनको चिह्वित करके कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने घटना का संज्ञान लिया है।

5 Jul 2025, 03:29:50 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: एसपी, डीएसपी ने नहीं उठाया फोन, डीएम को फोन करने के बाद आई पुलिस: बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के घर पहुंचे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि परिवार ने उन्हें बताया है कि हत्या के बाद उनलोगों ने एसपी, डीएसपी को फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। फिर डीएम को फोन करने पर उन्होंने फोन उठाया लेकिन उसके बाद भी काफी देर से पुलिस आई।

5 Jul 2025, 03:26:42 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: हत्यारों ने ये सोच लिया है कि सरकार उनकी है, वो जो चाहें, जब चाहें, कर सकते हैं; राजद के मनोज झा का आरोप

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: राजद सांसद मनोज झा ने कहा है कि हत्यारो ने ये सोच लिया है कि यहां सरकार उनकी है, वो जो चाहें, जब चाहें, कर सकते हैं। मनोझ झा ने कहा कि सरकार का इकबाल खत्म हो गया है।

5 Jul 2025, 03:10:14 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह पहुंचे गोपाल खेमका के घर, बोले- हम लोग क्या मुंह दिखाएं

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वो परिवार को क्या मुंह दिखाएं, क्या कहने जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्दी हत्यारों को पकड़े। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत अन्य लोग भी थे।

5 Jul 2025, 03:07:39 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के समय वापस लिया गया था गोपाल खेमका का बॉडीगार्ड, अब परिवार को मिली सुरक्षा

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका को बेटे गुंजन की हत्या के बाद मिली सुरक्षा लोकसभा चुनाव के बाद वापस ले ली गई थी। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि हत्या के बाद परिवार के लोगों को सुरक्षा दी गई है।

5 Jul 2025, 03:02:04 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: कोई दुश्मनी होती तो रात में अकेले थोड़े ना आते; बोले गोपाल खेमका के भाई

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के भाई शंकर खेमका ने कहा है कि अगर उनके भाई की किसी से दुश्मनी से होती तो वो रात में अकेले नहीं आते। उन्होंने कहा कि पुलिस पता लगाए कि किसने हत्या की है और क्यों की है।

5 Jul 2025, 02:59:44 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बयान- ऐसी कार्रवाई हो कि फिर कोई साहस ना करे

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या को लेकर मीडिया के सवाल पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि उनको आशा है कि यथाशीघ्र कानून के तहत ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी कि आगे कोई ऐसा साहस ना करे।

5 Jul 2025, 02:53:01 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: अपराधियों को घर में घुसकर मारेंगे, पुलिस वाले भी नपेंगे; गोपाल खेमका के मर्डर के बाद बोले सम्राट चौधरी

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या के बाद डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि अपराधियों को घर में घुसकर मारेंगे। उन्होंने कहा है कि लापरवाही करने वाले पुलिस अफसर भी नपेंगे।

5 Jul 2025, 02:31:28 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के परिवार ने हत्या के तार बेटे गुंजन की हत्या से जोड़े, जमीन विवाद का शक

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के परिजन हत्या का तार उनके बड़े बेटे गुंजन खेमका की 2018 में हुई हत्या से जोड़ रहे हैं। तब पुलिस ने बताया था कि गुंजन की हत्या जमीन के विवाद में हुई। खेमका जिस जमीन को मार्केट रेट पर खरीदना चाहते थे, उसे कोई औने-पौने भाव में कब्जाना चाहता था। उस केस में एक शूटर मस्तु सिंह अरेस्ट हुआ था जिसकी जेल से बाहर आने के बाद हत्या हो गई। पुलिस गुंजन खेमका की हत्या की पहेली नहीं सुलझा सकी कि हत्या के पीछे कौन लोग थे, किसने शूटर को सुपारी दी थी। पुलिस इस केस को ठंडे बस्ते में डाल चुकी थी लेकिन गोपाल खेमका की हत्या से बेटे की हत्या की अधूरी तफ्तीश फोकस में आ गई है।

5 Jul 2025, 02:28:31 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: रविवार को गुलाबी घाट पर होगा गोपाल खेमका का अंतिम संस्कार

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका का शव पोस्टमार्टम के बाद घर आ चुका है। लंदन में रहने वाली बेटी के लौटने के बाद रविवार की दोपहर पटना में गंगा किनारे गुलाबी घाट पर खेमका का दाह संस्कार होगा।

5 Jul 2025, 02:26:50 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के घर पहुंचे आईजी, एसएसपी; बोले- हत्या का सुराग मिल गया है, जल्द होगी गिरफ्तारी

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या में लापरवाही के आरोप से घिरी पुलिस के बड़े अफसर दोपहर में क्राइम सीन पर पहुंचे। पटना के आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की। उस कार की भी पड़ताल की जिसमें गोपाल सवार थे। एसएसपी ने कहा कि बेटे की हत्या के बाद गोपाल को सुरक्षा दी गई थी जो बाद में हटा ली गई थी। आईजी जितेंद्र राणा ने दावा किया कि हत्या के मामले में सुराग हाथ लग गया है। हत्यारे को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की लापरवाही के मामले में कहा कि एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

5 Jul 2025, 02:21:11 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरे पप्पू यादव, आधी रात से ही उतरे हैं मैदान में

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या के बाद आधी रात से ही मैदान में उतर चुके पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पटना में मार्च निकाला है। पप्पू ने आक्रोश मार्च का नेतृत्व किया। रात में पप्पू यादव ने ट्वीट किया था और कहा था कि नीतीश कुमार बिहार को बख्श दें।

5 Jul 2025, 02:15:03 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की बेटी लंदन से आ रही हैं पटना, रविवार को होगा दाह संस्कार

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका गांधी मैदान के बिल्कुल पास अपार्टमेंट में बीवी, बेटे और बहू के साथ रहते थे। उनकी बेटी लंदन में रहती है जो पटना के लिए निकल चुकी हैं। बेटी के लौटने के बाद रविवार को उनका दाह संस्कार गंगा किनारे होगा। बड़े बेटे गुंजन की पत्नी और बेटा-बेटी भी हैं। गोपाल के कई भाई हैं जो अशोक राजपथ इलाके कपुश्तैनी मकान में रहते हैं। गोपाल का मां भाइयों के साथ रहती थीं।

5 Jul 2025, 02:13:23 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका एक दोस्त को बाकरगंज में ड्रॉप करते घर लौटे थे

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: बांकीपुर क्लब के सदस्यों ने बताया कि गोपाल खेमका की नियमित दिनचर्या में क्लब जाना शामिल था। वह हर रोज खेलने क्लब जाते थे। शुक्रवार को क्लब से लौटने के दौरान उन्होंने अपने एक साथी को बाकरगंज के पास उतारा था और इसके बाद सीधे अपने घर लौटे थे जहां गेट पर उनकी हत्या हो गई।

5 Jul 2025, 02:11:37 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के घर पहुंचे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कहा- गद्दी छोड़ दें नीतीश कुमार

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार सुबह-सुबह पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर नीतीश कुमार व्यापारियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं तो गद्दी छोड़ दें।

5 Jul 2025, 02:09:59 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका को मिली थी बेटे की हत्या के बाद पुलिस सुरक्षा, बाद में हटा ली गई

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका को बेटे गुंजन खेमका की हत्या के बाद पुलिस सुरक्षा मिली थी। लेकिन बेटी की हत्या के केस में एक शूटर की गिरफ्तारी और बाद में उस शूटर की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई थी। पुलिस शूटर से आगे नहीं जा पाई इसलिए लोग मानते हैं कि ये केस बंद करने का एक तरीका भर था।

5 Jul 2025, 02:08:22 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: बेटे गुंजन खेमका की 2018 में हत्या का केस नहीं सुलझा, गिरफ्तार शूटर मस्तु सिंह की भी हत्या हो गई थी

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या से पहले उनके बड़े बेटे गुंजन खेमका की 2018 में हाजीपुर में हत्या हुई थी। अपनी ही फैक्ट्री की गेट पर कार में बैठे गुंजन को घात लगाए अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था। उस हत्या का खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई है। पुलिस ने एक शूटर मस्तु सिंह को गिरफ्तार किया था लेकिन उससे कुछ उगलवा नहीं पाई। जेल से निकलने के बाद मस्तु सिंह की भी हत्या हो गई थी। तब पुलिस ने कहा था कि जमीन के विवाद में गुंजन की हत्या हुई।

5 Jul 2025, 02:05:23 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के घर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मां बोली- पोता गया, बेटा गया, अब उद्धार करो

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या के बाद परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा से लोगों ने पुलिस की शिकायत की है। गोपाल की मां ने विजय सिन्हा से कहा कि उनका पोता चला गया, अब बेटा भी चला गया, सरकार उनका उद्धार करे।

पूरी खबर पढ़ें- पोता गया, बेटा गया, उद्धार करिए सरकार; नीतीश के डिप्टी विजय सिन्हा से बोलीं गोपाल खेमका की मां

5 Jul 2025, 02:02:34 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: बिहार पुलिस ने गोपाल खेमका मर्डर केस की जांच के लिए एसआईटी बनाई, पटना के सिटी एसपी सेंट्रल को कमान

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के मर्डर की जांच के लिए बिहार पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। डीजीपी विनय कुमार ने बताया है कि पटना के सिटी एसपी सेंट्रल इस एसआईटी को लीड करेंगे।

5 Jul 2025, 01:55:20 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के मर्डर पर बोले तेजस्वी यादव- इसे कोई जंगलराज नहीं कहेगा

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में हर महीने सैकड़ों लोगों की हत्या हो रही है लेकिन कोई इसे जंगलराज नहीं कहेगा।

5 Jul 2025, 01:54:18 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब से लौटे थे घर, हर रोज जाते थे और देर से ही लौटते थे

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के परिवार ने बताया है कि वो हर रोज बांकीपुर क्लब जाते थे और वहां से देर रात ही लौटते थे। गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब के डायरेक्टर थे। कुछ समय पहले तक वो क्लब के सचिव भी थे।

5 Jul 2025, 01:53:07 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की इसी तरह हाजीपुर में 2018 में हुई थी हत्या, आज भी सस्पेंस

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के परिवार में यह दूसरी हत्या है। उनसे पहले उनके बड़े बेटे गुंजन खेमका की हाजीपुर में अपनी फैक्ट्री के गेट पर इसी तरह से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस केस में पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार करके अपना पल्ला झाड़ लिया और आज तक हत्या के पीछे सुपारी देने वालों का नाम नहीं बता सकी। उस शूटर का भी बाद में जेल से छूटने पर मर्डर हो गया।

पूरी खबर पढ़ें- कौन थे गोपाल खेमका? बड़े बेटे के बाद पिता की हत्या से व्यापारियों में खौफ, छोटे बेटे पर भी गोली चली थी

5 Jul 2025, 01:49:42 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: बिहार को बख्श दें नीतीश कुमार, आधी रात ही पहुंचे पप्पू यादव का ट्वीट

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या के बाद उनके घर यानी हत्या की जगह पर पहुंचने वाले सबसे पहले राजनेता पप्पू यादव रहे। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने परिवार के लोगों से हत्या की जानकारी ली और फिर ट्वीट करके कहा कि नीतीश कुमार बिहार को बख्श दें। उन्होंने सरकार के कानून-व्यवस्था के दावे पर सवाल उठाया।

पूरी खबर पढ़ें- नीतीश बख्श दें बिहार को; गोपाल खेमका की हत्या के बाद आधी रात में बोले पप्पू यादव

5 Jul 2025, 01:45:54 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: सीसीटीवी वीडियो में पहले से गेट पर इंतजार करता अकेला शूटर दिखा, 6 सेकेंड में गोली मारकर स्कूटी से भागा

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक अकेला शूटर उनके अपार्टमेंट के गेट पर पहले से वेट करता दिख रहा है। जैसे ही खेमका की कार रुकती है वो तेजी से गाड़ी तक जाता है और मात्र 6 सेकेंड में गोली मारकर स्कूटी से भाग जाता है।

पूरी खबर पढ़ें- गेट पर वेट कर रहा था अकेला शूटर, 6 सेकेंड में हत्या; गोपाल खेमका मर्डर का CCTV वीडियो सामने आया

5 Jul 2025, 01:41:54 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गांधी मैदान थाने से 500 मीटर दूर गोपाल खेमका की हत्या, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पटना पुलिस

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना पुलिस सबके निशाने पर है। हत्या की घटना रात 11.38 बजे हुई लेकिन पुलिस डेढ़ घंटे बाद आई। गांधी मैदान थाना हत्या की जगह से 500 मीटर दूर है लेकिन पुलिस को आने में डेढ़ घंटे लग गए।

पूरी खबर पढ़ें- गोपाल खेमका के घर से 500 मीटर दूर है गांधी मैदान थाना, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस, गुस्से में परिजन

5 Jul 2025, 01:39:25 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: परिवार का आरोप, हत्या की खबर देने के डेढ़ घंटे बाद आई पुलिस

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका के परिवार ने पटना पुलिस पर भारी लापरवाही का आरोप लगाया है। मृत व्यापारी के भाई शंकर खेमका ने कहा कि सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस आई जबकि गांधी मैदान थाना घटनास्थल से महज 500 मीटर दूर है।

5 Jul 2025, 01:36:56 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: नीतीश ने पुलिस अफसरों को सीएम हाउस बुलाया, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Gopal Khemka Murder LIVE Updates: गोपाल खेमका की हत्या से व्यापारियों में दहशत के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के सीनियर पुलिस अफसरों को सीएम आवास बुला लिया है। सीएम आवास के सूत्रों ने बताया है कि नीतीश ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पूरी खबर पढ़ें- गोपाल खेमका मर्डर पर नीतीश सख्त, सीएम हाउस बुलाए गए पुलिस अफसर; कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।