Criminal disposed pistol in Ganga in Bhagalpur Bihar Samrat Governance impact सम्राट राज में हथियार फेंकने लगे अपराधी! हवन-जाप करके बदमाश ने गंगा में बहा दिया कट्टा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट राज में हथियार फेंकने लगे अपराधी! हवन-जाप करके बदमाश ने गंगा में बहा दिया कट्टा

भागलपुर में कुख्यात बदमाश कैलाश मंडल का गंगा नदी में हथियार बहाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Thu, 21 May 2026 06:02 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सम्राट राज में हथियार फेंकने लगे अपराधी! हवन-जाप करके बदमाश ने गंगा में बहा दिया कट्टा

Samrat Government: बिहार पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा के बीच भागलपुर जिले के नवगछिया से एक बेहद खास और रोचक वीडियो वायरल हो रहा है। गंगा नदी के घाट पर कट्टा को हाथ में लेकर मंत्रोच्चारण के साथ पवित्रीकरण कर गंगा नदी में प्रवाहित करते हुए युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। कुख्यात कैलाश मंडल हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटने की कसमें खा रहा है। इस वीडियो की सत्यता की लाइव हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वीडियो पर राजनैतिक बयानबाजी भी शुरू हो गयी है। नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वरीय अधिकारी के द्वारा सभी थाना को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

"मैं कैलाश मंडल, पिता श्रीबिंदेश्वरी मंडल, अपने माता पिता और गुरु को साक्षी मानकर, ब्रह्मांड के समस्त देवी और देवता को साक्षी मानकर, आज से और अभी से इस अस्त्र- शस्त्र का परित्याग करता हूं।" ये शब्द उस शख्स के हैं जो भागलपुर और आस पास के जिलों में अपराध का दूसरा चेहरा है। अभी कुछ दिन पहले जेल छूटा है। उस पर हत्या, लूट रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। जेल से बाहर आने पर उसके दिमाग में एक बात समा गई है कि अब सम्राट चौधरी का राज है जिन्होंने पुलिस को फ्री हैंड दे दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जात देखकर एनकाउंटर की बात में कितना दम? सम्राट राज में 11 मुठभेड़ का पूरा हिसाब

पुलिस राज्य के किसी ना किसी जिले में बदमाशों का एनकाउंटर कर रही है। शायद यही वजह से कैलाश मंडल खुद अपना हथियार मां गंगा की गोद में समर्पित करने आ गया। बकायदा पंडित बुलाकर, हाथ में हथियार थामकर संकल्प लेने वाला ये कोई और नहीं बल्कि कुख्यात कैलाश मंडल है। किसी दिन वह अपने पंडित जी को साथ लेकर अपना हथियार गंगा नदी में विसर्जित करने पहुंच गया। कैलाश ने अपने पूर्वजों के साथ माता- पिता को साक्षी मानकर हथियार का परित्याग किया और उसे गंगा में प्रवाहित कर दिया। साथ ही कभी अपराध करने और हथियार नहीं उठाने की कसम भी खाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट सरकार के ब्रांड बिहार पर काम शुरू; श्रद्धा शर्मा ने मांगे आयडिया और सुझाव

24 घंटे में यह दूसरा वीडियो है, जिसमें खुलेआम देसी कट्टा का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के पुरानी दुर्गा मंदिर के पास कट्टा लहराते हुए वीडियो में युवक के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में युवक से पूछताछ की जा रही है। इस नए मामले की छानबीन में पुलिस जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी देश से माफी मांगें; पीएम पर कांग्रेस सांसद की टिप्पणी से भड़के CM

इस वीडियो पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी के दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सरकार की हनक का प्रभाव है कि अपराधी खुद हथियार छोड़ रहे हैं। दूसरी ओर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज ने कहा है कि हथियार गंगा में बहा देने से क्या होगा। जो पाप कर चुके हैं उसके लिए तो दंड मिलेगा ही। पुलिस अपना काम कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।