Tejashwi Yadav puts caste angle in encounter see details of 11 dead or injured criminals in Samrat Choudhary Govt Rule जात देखकर एनकाउंटर की तेजस्वी की बात में कितना दम? सम्राट राज में 11 मुठभेड़ का पूरा हिसाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जात देखकर एनकाउंटर की तेजस्वी की बात में कितना दम? सम्राट राज में 11 मुठभेड़ का पूरा हिसाब

Bihar Encounter News: बिहार में सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनने के बाद से ही अपराधियों के एनकाउंटर में आई तेजी उनके सीएम बन जाने के बाद नए तेवर में आगे बढ़ रही है। तेजस्वी यादव ने पुलिस मुठभेड़ में जाति का एंगल घुसा दिया है।

Wed, 20 May 2026 04:32 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जात देखकर एनकाउंटर की तेजस्वी की बात में कितना दम? सम्राट राज में 11 मुठभेड़ का पूरा हिसाब

Bihar Encounter News: बिहार में नवंबर में नीतीश कुमार की दसवीं सरकार में सम्राट चौधरी के गृहमंत्री वाला डिप्टी सीएम बनने के बाद से अपराधियों के एनकाउंटर में आई तेजी सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद नई स्पीड से आगे बढ़ रही है। सम्राट चौधरी के 35 दिनों के कार्यकाल में 11 मुठभेड़ हुए हैं, जिसमें 2 अपराधी साफ हो गए, जबकि 9 अपराधी हाफ एनकाउंटर के बाद लंगड़ा बनाकर छोड़ दिए गए। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने मुठभेड़ में जाति का एंगल घुसाते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है। एनकाउंटर में मारे गए या जख्मी हुए क्रिमिनल की जातियों का विश्लेषण तेजस्वी यादव के आरोप का साथ दे रहे हैं या नहीं, ये देखने वाले के नजरिए पर निर्भर है। जिस तरह अच्छे लोग हर जाति, समाज और धर्म में हैं, उसी तरह अपराधी भी सभी वर्ग-समुदाय में हैं।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री कार्यकाल को देखें तो पुलिस ने 2 फुल और 9 हाफ एनकाउंटर किए हैं। फुल एनकाउंटर में मारे गए रामधनी यादव ने सुल्तानगंज नगर परिषद के दफ्तर में घुसकर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या कर दी थी और हमले के दिन घायल चेयरमैन की भी आगे मौत हो गई थी। दूसरा फुल एनकाउंटर सीवान में सोनू यादव का हुआ, जिसने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में स्क्रैच लगने के बाद बहस के दौरान भाजपा के पूर्व विधान पार्षद के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी और बहनोई को जख्मी छोड़ दिया था। एनकाउंटर का मनोविज्ञान समझने वाले अपराध की गंभीरता से अंदाजा लगा लेते हैं कि आरोपी का क्या होने वाला है। परिवार या लोगों के सामने से पकड़ा गया अपराधी भी पुलिस की हिरासत में अपने ठिकाने से हथियार बरामद करवाने जाता है, गोली चलाता है और मारा जाता है।

रामधनी यादव और सोनू यादव के अलावा बिहार पुलिस ने बीते 35 दिनों में पटना में दिलीप राय को 22 अप्रैल, नवादा में मिंटू यादव को 26 अप्रैल, सीवान में 30 अप्रैल को छोटू यादव, पटना में 12 मई को अवधेश साव और पप्पू राय का एक साथ, सीवान में 18 मई को अंकित सिंह, पटना में 18 मई को संदीप कुमार, पटना में ही 19 मई को नीतीश सिंह और समस्तीपुर में 20 मई को प्रिंस वर्णवाल का हाफ एनकाउंटर किया है। अपराधियों में जाति नहीं गिननी चाहिए, लेकिन इन 11 एनकाउंटर में जाति गिनने पर 6 यादव और 5 गैर यादव मिलते हैं। गैर यादवों में राजपूत से लेकर बनिया जाति तक के आरोपी शामिल हैं।

वैशाली में प्रिंस कुशवाहा, मोतिहारी में कुंदन ठाकुर और प्रियांस दुबे भी मारे गए थे

नीतीश सरकार के दौरान डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी के गृहमंत्री कार्यकाल में इसी साल फरवरी में बिहार पुलिस और एसटीएफ ने हाजीपुर में प्रिंस कुशवाहा, जबकि मोतिहारी में कुंदन ठाकुर और प्रियांश दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था। प्रिंस कुशवाहा पर 2 लाख रुपये का इनाम था। मार्च में मारे गए कुंदन ठाकुर और प्रियांश दुबे ने तो सहायक थानेदार को ही फोन करके पुलिस वालों को निपटाने की धमकी दे दी थी। कुंदन-प्रियांश से मुठभेड़ के दौरान घायल पुलिस जवान श्रीराम यादव बाद में शहीद हो गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बन गया है बिहार! 3 महीने में मुठभेड़ में 5 अपराधी साफ, कई हाफ एनकाउंटर अलग
ये भी पढ़ें:एनकाउंटर कम हुआ है अभी और करना है..,क्या बोले सीएम सम्राट चौधरी के मंत्री
ये भी पढ़ें:नौ साल में अपराधियों के लिए काल बन गई यूपी पुलिस, 289 को एनकाउंटर में मार गिराया
ये भी पढ़ें:पटना से लेकर सीवान तक एनकाउंटर, सम्राट की पुलिस का कहर; अपराधी बन रहे लंगड़ा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।