Corrupt revenue employee arrested from Siwan Vigilance caught him from a hotel while taking a bribe of 35 thousand सीवान से घूसखोर राजस्व कर्मी गिरफ्तार, निगरानी ने 35 हजार की रिश्वत लेते होटल से दबोचा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीवान से घूसखोर राजस्व कर्मी गिरफ्तार, निगरानी ने 35 हजार की रिश्वत लेते होटल से दबोचा

सीवान में निगरानी की टीम ने सोमवार को राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी को 35 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जमीन के मामले की जांच रिपोर्ट देने के नाम पर पीड़ित से घूस मांगी थी। जिसकी शिकायत निगरानी में की गई थी

Mon, 9 June 2025 08:06 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रनिधिनि, सीवान
share
सीवान से घूसखोर राजस्व कर्मी गिरफ्तार, निगरानी ने 35 हजार की रिश्वत लेते होटल से दबोचा

सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी को निगरानी टीम ने सोमवार को मदारपुर के एक होटल से 35 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। गिरफ्तार कर्मचारी सिसवन थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव का निवासी बताया जा रहा है। छापेमारी पटना निगरानी के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में की गई। निगरानी टीम कर्मचारी को गिरफ्तार कर पटना ले गईं।

लकड़ी नबीगंज प्रखंड के गोपलापुर टोला नवादा निवासी अजीत कुमार सिंह अपने पिता के नाम पर खरीदी गई जमीन पर मिट्टी भर रहे थे। इस दौरान उनके पड़ोसी ने मिट्टी भरने से मना कर दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने लकड़ीनबीगंज सीओ के यहां की। गए। जहां सीओ ने राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। इसकी जांच रिपोर्ट देने के नाम पर 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निगरानी के हत्थे चढ़ी घूसखोर महिला बीडीओ, 20 हजार लेते ड्राइवर के साथ गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:CBI के हत्थे चढ़ा घूसखोर बैंक मैनेजर, सब्सिडी देने के लिए ले रहा था 15 हजार
ये भी पढ़ें:बिहार में एक और घूसखोर गिरफ्तार, प्रिंसिपल 32000 रुपये लेते पकड़ा गया

इससे आजिज परिवादी ने पटना निगरानी थाने में परिवाद दर्ज कराया। रिवाद का सत्यापन सहायक पुलिस निरीक्षक निगरानी कृष्णा मुरारी ने की। सत्यापन में परिवाद सही पाए जाने पर निगरानी टीम ने मदारपुर के एक होटल पर छापेमारी की, जहां रंगे हाथ रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी पकड़ा गया।छापेमारी में डीएसपी सत्येंद्र कुमार, इंस्पेक्टर शिकंदर मंडल, ऋषि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।