BDO Nilam kumar of Bihar arrested by vigilance team with driver taking 20 thousand bribe निगरानी के हत्थे चढ़ी बिहार की घूसखोर महिला बीडीओ, 20 हजार लेते ड्राइवर के साथ गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निगरानी के हत्थे चढ़ी बिहार की घूसखोर महिला बीडीओ, 20 हजार लेते ड्राइवर के साथ गिरफ्तार

लालगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीडीओ नीलम कुमारी को उनके ड्राइवर के साथ पकड़ा गया है। बीडीओ को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।

Mon, 9 June 2025 02:45 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
share
निगरानी के हत्थे चढ़ी बिहार की घूसखोर महिला बीडीओ, 20 हजार लेते ड्राइवर के साथ गिरफ्तार

बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर है। एक भ्रष्ट लोकसेवक को निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ गिरप्तार कर लिया है। जिले के लालगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीडीओ नीलम कुमारी को उनके ड्राइवर के साथ पकड़ा गया है। बीडीओ को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। बिहार में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। पटना से आई स्पेशल विजिलेंस टीम गिरफ्तार बीडीओ से पूछताछ कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसर यह गिरफ्तारी पटना से आई निगरानी टीम द्वारा की गई है। बीडीओ नीलम कुमारी पर प्रखंड क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने पैसों की मांग की थी। इसकी शिकायत पटना निगरानी विभाग से की गई। आवेदन मिलने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। सोमवार को टीम के अधिकारी सादे लिवास में लालगंज पहुंचे और जैसे ही बीडीओ ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में लिया कि टीम ने उन्हें दबोच लिया। टीम में महिला कर्मियों को भी तैनात किया या था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निलंबित सीओ प्रिंस राज के ठिकानों पर बिहार और झारखंड में छापे, क्या-क्या मिला?
घूसखोर बीडीओ का ड्रावर निगरानी की गिरफ्त में

बताया गया है कि गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम बीडीओ नीलम कुमारी को पटना ले जाया गया है। इस कार्रवाई से वैशाली के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जिनसे बीडीओ नीलम कुमारी ने पूर्व में काम के बदले पैसे लिए। निगरानी की टीम ने बीडीओ के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया जो वसूली में सहयोग करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI के हत्थे चढ़ा घूसखोर बैंक मैनेजर, सब्सिडी देने के लिए ले रहा था 15 हजार

लालगंज प्रखंड के करताहा निवासी मिथिलेश कुमार सिंह ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति मिली। इसकी पहली किस्त चालीस हजार की खाते में आ गई। अगली किस्त के भुगतान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। उन्होंने इसकी शिकायत उन्होंने निगरानी विभाग से कर दी। बीडियो के ड्राइवर अविनाश कुमार ने कार्यालय में ही मिथिलेश सिंह ने रुपए लिए। ड्राइवर पैसा लेकर गया और बीडीओ के टेबल पर रख दिया। उसने पैसे की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी। उसके बाद निगरानी टीम ने दोनों को दबोच लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दाखिल-खारिज के लिए मांगी 1.10 लाख की घूस, डाटा ऑपरेटर को निगरानी ने दबोचा
ये भी पढ़ें:बिहार में एक और घूसखोर गिरफ्तार, प्रिंसिपल 32000 रुपये लेते पकड़ा गया
ये भी पढ़ें:बिहार के घूसखोरों पर शिकंजा, अररिया में BDO तो पटना में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:एनएचएआई के जीएम समेत 6 खिलाफ चार्जशीट, घूस कांड में CBI का ऐक्शन
ये भी पढ़ें:केस से नाम हटवाने के लिए 20000 कैश, निगरानी ने दारोगा को घूस लेते दबोचा
ये भी पढ़ें:नाबालिग की बरामदगी के लिए मांगी 5 हजार की घूस, निगरानी ने दारोगा को दबोचा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।