CBI arrest Kendriya Vidyalaya principal taking 32 thousand rupees bribe बिहार में एक और घूसखोर पर शिकंजा, सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य को 32 हजार रुपये लेते पकड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में एक और घूसखोर पर शिकंजा, सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य को 32 हजार रुपये लेते पकड़ा

सीबीआई ने सासाराम में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव को 32 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से स्कूल में हड़कंप मच गया।

Wed, 21 May 2025 07:49 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, सासाराम
share
बिहार में एक और घूसखोर पर शिकंजा, सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य को 32 हजार रुपये लेते पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में रोहतास जिले से एक और घूसखोर को पकड़ा गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की टीम ने बुधवार को सासाराम के केंद्रीय विद्यालय में छापेमारी की। इस दौरान प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव को 32 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। सीबीआई की इस कार्रवाई से स्कूल में हड़कंप मच गया। बीते 24 घंटे के भीतर बिहार में घूसखोरों के खिलाफ यह तीसरी कार्रवाई है।

प्राचार्य ने माही इंटरप्राइजेज के सप्लायर प्रिंस कुमार से 1 लाख 92 हजार रुपये का बिल पास कराने की एवज में रिश्वत ली। जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे के आस-पास केंद्रीय विद्यालय में पहुंची। सबसे पहले मेन गेट पर तैनात गार्ड से टीम ने चाबी मांगी। चाबी नहीं देने पर उसे भी फटकार लगाते हुए गेट में तालाबंदी की और गार्ड का मोबाइल फोन जब्त कर दिया। प्राचार्य के कार्यालय से लेकर आवास तक घंटों छापेमारी की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के घूसखोरों पर शिकंजा, अररिया में BDO तो पटना में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि छापेमारी की कार्रवाई करीब चार घंटे तक जारी रही। प्राचार्य के आवास में स्थित गोदरेज से लेकर दीवान पलंब समेत एक-एक सामग्री की गहन जांच की गई। सीबीआई के वरीय अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। उनके खिलाफ काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

24 घंटे में 3 रिश्वतखोर पकड़े गए

बीते 24 घंटे में बिहार में तीन घूसखोरों को पकड़ा गया है। सासाराम में प्राचार्य से पहले अररिया जिले के रानीगंज में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अकाउंटेंट डेढ़ लाख रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा। वहीं, निगरानी टीम ने पटना के शास्त्री नगर थाने के एएसआई अजीत कुमार सिंह को भी 50 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।