First Lalu should apologize otherwise the whole of Bihar Dilip Jaiwal sharp attack on Ambedkar insult पहले लालू माफी मांगे, नहीं तो पूरे बिहार... आंबेडकर के 'अपमान' पर दिलीप जायवाल का तीखा हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले लालू माफी मांगे, नहीं तो पूरे बिहार... आंबेडकर के 'अपमान' पर दिलीप जायवाल का तीखा हमला

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होने कहा कि इस मामले में मामले में जब तक लालू यादव माफी नहीं मांगेंगे, तो पूरे बिहार में आंदोलन होगा।

Mon, 16 June 2025 08:28 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पहले लालू माफी मांगे, नहीं तो पूरे बिहार... आंबेडकर के 'अपमान' पर दिलीप जायवाल का तीखा हमला

बिहार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विवाद पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के तस्वीर को अपने पैर के पास रखने के मामले में जब तक लालू यादव माफी नहीं मांगेंगे, तो पूरे बिहार में आंदोलन होगा।जायसवाल ने कहा कि लालू प्रसाद ने दलितों के मसीहा डॉ. आंबेडकर का अपमान किया है।

जायसवाल ने कहा कि एक तो लालू प्रसाद माफी नहीं मांग रहे है और दूसरी ओर उनका परिवार मुद्दों को भटका रहा है। बिहार की जनता इनके झांसे मे आने वाली नहीं है। इससे पहले तमाम भाजपा के नेता इस मुद्दे पर लालू परिवार को घेरते आए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू यादव बालू-गोबर खाकर प्रायश्चित करें, बाबा साहेब को लेकर बोले गिरिराज
ये भी पढ़ें:आंबेडकर के अपमान पर राहुल गांधी को पीके की चुनौती-हिम्मत है तो लालू पर बोलें
ये भी पढ़ें:आंबेडकर पर बुरे फंसे लालू, एससी कमीशन ने लेटर भेज मांगा जवाब; मुकदमे की चेतावनी

वहीं स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार की राजनीति के नव सामंत लालू प्रसाद जानबूझ कर दलितों और बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान करते हैं। राजद कार्यालय में कूड़े के ढेर में फेंकी गई बाबा साहेब की तस्वीर हो या फिर लालू प्रसाद को भेंट की गई तस्वीर का निरादर, बिहार का दलित समाज इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होने कहा कि लालू-राबड़ी के राज में बिहार के दलितों का नरसंहार हुआ। सैकड़ों दलित मारे गए, मगर तत्कालीन सरकार उन्हें भयभीत कर वोट साधती रही। सत्ता के इशारे में लचर पुलिस कार्रवाई का ही नतीजा रहा कि दलित नरसंहार बिहार में होते रहे।

वहीं आंबेडकर के अपमान के आरोपों को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सिरे से खारिज करते हुए कह चुके हैं कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता इस मसले पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। भाजपा और एनडीए का आरोप निराधार, तथ्यहीन व बेबुनियाद है। वह बड़का झूठा पार्टी है। वह लालू प्रसाद पर गलत आरोप लगा रही है। हकीकत है कि भाजपा को बाबा साहेब के सिद्धांत व नीतियों से कोई मतलब नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।