Congress will not contest 2025 elections on less seats than 2020 Akhilesh Prasad Singh direct message to RJD 2020 से कम सीटों पर 2025 का चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस; अखिलेश प्रसाद सिंह का RJD को सीधा मैसेज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

2020 से कम सीटों पर 2025 का चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस; अखिलेश प्रसाद सिंह का RJD को सीधा मैसेज

बिहार महागठबंधन की सहयोगी कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वो आगामी 2025 का चुनाव 2020 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी। पिछली बार कांग्रेस 70 सीटो पर लड़ी थी। वहीं तेजस्वी के बयान को बढ़ाते हुए कहा कि सरकार बनी तो महिलाओं को ढाई हजार से भी अधिक राशि दी जा सकती है। हमारा लक्ष्य सबसे पहले सरकार बनाना है।

Sun, 15 Dec 2024 07:27 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
2020 से कम सीटों पर 2025 का चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस; अखिलेश प्रसाद सिंह का RJD को सीधा मैसेज

बिहार महागठबंधन में लालू यादव की आरजेडी की सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने साफ कर दिया है, कि वो पिछली बार (2020) से कम सीटों पर 2025 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। कांग्रेस पिछली बार 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के 101 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने यह घोषणा की।

इससे पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी शाहनवाज आलम भी कह चुके हैं कि बिहार में न कोई बड़ा भाई है, न कोई छोटा भाई है। सीट बंटवारा लोकसभा चुनाव में जीत के स्ट्राइक रेट के मुताबिक होगा। वहीं बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर सरकार बनी तो महिलाओं को ढाई हजार से भी अधिक राशि दी जा सकती है। हमारा लक्ष्य सबसे पहले सरकार बनाना है। इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेमंत की राह पर तेजस्वी, सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2500; क्या है योजना?

उन्होंने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को पार्टी का आधार बताते हुए कहा कि सेवादल हमारे दल का आंख-कान हैं। कालांतर में पार्टी की मजबूती सेवादल के कार्यकर्ताओं का सेवा भाव ही निर्धारित करता था और देश के किसी भी आपदा के वक्त सेवादल के कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से कार्य करते रहें हैं।

आपको बता दें शनिवार को दरभंगा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने माई बहिन मान योजना की घोषणा की थी। उन्होने कहा था कि अगर सरकार बनी तो सरकार बनने पर प्रदेश की गरीब महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। जो सीधे खाते में आएंगे। सरकार बनने के एक महीने के भीतर यह योजना शुरू हो जाएगी। इसी योजना की घोषणा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में में माई-बहिन पर घमासान, चिराग बोले- तेजस्वी NDA की नकल कर रहे

वहीं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस बयान पर भी अखिलेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उमर ने कहा कि इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में होता, लेकिन कुछ लोग नहीं चाहते थे, कि वो इंडिया गठबंधन के संयोजक बने। जिस पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार पहले बातचीत कर चुके थे। उन्होने गठबंधन को धोखा दिया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।