congress leader digvijay singh said i talked to lalu prasad we will go to court on voter list revision issue लालू यादव से बात हुई है.., कोर्ट जाएंगे; बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन पर बोले दिग्विजय सिंह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू यादव से बात हुई है.., कोर्ट जाएंगे; बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन पर बोले दिग्विजय सिंह

पटना के सदाकत आश्रम में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से भी बात हुई है कि इस संबंध में इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई जाये। चुनाव आयोग से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।

Sun, 29 June 2025 09:34 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
लालू यादव से बात हुई है.., कोर्ट जाएंगे; बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन पर बोले दिग्विजय सिंह

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। चुनाव आयोग इसके बाद भी हमारी मांग नहीं सुनता है तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। पटना के सदाकत आश्रम में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से भी बात हुई है कि इस संबंध में इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई जाये। चुनाव आयोग से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एक पार्टी का समर्थन करते हुए निर्णय ले रहा है। मतदाता पुनरीक्षण को एक साजिश करार देते हुए उन्होंने कहा कि इससे गरीब, पिछड़े वोट के अधिकार से वंचित हो जाएंगे। बरसात के केवल 28 दिनों में मतदाता सत्यापन का काम कैसे पूरा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जदयू सरकार ने स्कूली शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा में भी बिहार के भविष्य को बर्बाद कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव जीते तो बनेगा वैश्य आयोग, हर मार्केट में पुलिस पिकेट; बोले तेजस्वी

बिहार का ड्रॉपआउट दर देश में सबसे ज्यादा है। न स्कूलों में बिजली है, न शिक्षक, न कंप्यूटर और न ही लाइब्रेरी मौजूद है। पेपरलीक पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रति छात्र दर तय कर दी गई है। नीट पीजी में 70 से 80 लाख, नीट यूजी में ₹30-40 लाख, बैंकिंग परीक्षा में ₹15-20 लाख प्रति छात्र पर बोली लग रही है। प्रेसवार्ता में डॉ. मदन मोहन झा, अभय दूबे, प्रेमचंद मिश्र, अवधेश कुमार सिंह, राजेश राठौड़ आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दारोगा के घर शराब, शबाब और कबाब की पार्टी में रेड, भाग निकला पुलिसवाला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।