Conference of Energy Ministers of Eastern Region in Patna tomorrow Discussion on electricity cyber security पटना में कल पूर्वी प्रक्षेत्र के ऊर्जा मंत्रियों का सम्मेलन; बिजली, साइबर सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में कल पूर्वी प्रक्षेत्र के ऊर्जा मंत्रियों का सम्मेलन; बिजली, साइबर सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मंगलवार सुबह पटना आएंगे। सम्मेलन में वर्ष 2030 तक बिजली की उपलब्धता, खपत, संचरण क्षमता, साइबर सुरक्षा को लेकर की जाने वाली तैयारी, विद्युत प्रणाली में द्वीप योजनाएं, ट्रांसमिशन सिस्टम पर चर्चा होगी।

Mon, 23 June 2025 08:01 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में कल पूर्वी प्रक्षेत्र के ऊर्जा मंत्रियों का सम्मेलन; बिजली, साइबर सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

पटना में पूर्वी प्रक्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों का सम्मेलन 24 जून को होगा। पहले यह सम्मेलन 17 जून को होना था। सम्मेलन को लेकर सोमवार को ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ चर्चा की। मंगलवार को पटना के एक होटल में होने वाले इस सम्मेलन में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार के ऊर्जा मंत्री शामिल होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण पत्र भेजा है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मंगलवार सुबह पटना आएंगे। सम्मेलन में वर्ष 2030 तक बिजली की उपलब्धता, खपत, संचरण क्षमता, साइबर सुरक्षा को लेकर की जाने वाली तैयारी, विद्युत प्रणाली में द्वीप योजनाएं, ट्रांसमिशन सिस्टम की आपातकालीन बहाली और वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर चर्चा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया जानेगी बिहार में बिजली की प्रगति का राज, फिलीपींस से आया बुलावा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने 3 गुना बढ़ाया पेंशन, बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग को हर माह 1100 रु मिलेंगे
ये भी पढ़ें:नीतीश ने 1100 की पेंशन, तो माले बोली- महागठबंधन की सरकार बनने पर 1500 से शुरुआत

ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने सम्मेलन की तैयारी को लेकर एनटीपीसी, आरईसी और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर एसबीपीडीसीएल के एमडी महेंद्र कुमार, एनबीपीडीसीएल के एमडी राहुल कुमार उपस्थित थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।