complete ban or normalcy Nitish Kumar ally MLA calls liquor ban failure politics heats up पूरा बंद हो नहीं तो पहले जैसा रहे, नीतीश के सहयोगी MLA ने शराबबंदी को फेल बता चालू करने की मांग कर दी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूरा बंद हो नहीं तो पहले जैसा रहे, नीतीश के सहयोगी MLA ने शराबबंदी को फेल बता चालू करने की मांग कर दी

बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा है कि शराब धड़ल्ले से मिल रही है। या तो पूरी तरह से बंद कराया जाए या फिर सरकार पहले की स्थिति लागू कर दे।

Mon, 23 Feb 2026 08:20 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पूरा बंद हो नहीं तो पहले जैसा रहे, नीतीश के सहयोगी MLA ने शराबबंदी को फेल बता चालू करने की मांग कर दी

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में शराबबंदी का मुद्दा गर्म है। विपक्ष के बाद सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक विनय बिहारी ने शराबबंदी को फेल बताकर मुद्दे को सुलगा दिया है। उन्होंने कहा है कि शराब धड़ल्ले से मिल रही है। या तो पूरी तरह से बंद कराया जाए या फिर सरकार पहले की स्थिति लागू कर दे। नीतीश कुमार ने 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लाकर राज्य में शराब का किसी भी प्रकार के व्यवहार पर रोक लगा दी थी। तब लाखों लीटर शराब जब्त की गई और लाखों लोग जेल जा चुके हैं। जहरीली शराब पीकर बड़ी संख्या में लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। विनय बिहारी के बयान पर राजद और कांग्रेस को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है।

पश्चिमी चंपारण के लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार की शराबबंदी पर सवाल खड़ा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और रालोमो विधायक माधव आनंद के बाद विनय बिहारी के बयान से सियासत सुलग गई है। बेतिया में पत्रकारों से बात करते हुए विनय बिहारी ने भोजपुरी में शराबबंदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा है शराब मिलअता, तबे ना लोगवा हिलअता। शराब ना मिली तो लोगवा ना हिली। उन्होंने खुद की सरकार को शराबबंदी की जमीनी हकीकत पर आईना दिखा दिया। भाजपा विधायक ने आगे कहा कि जब मिलता तब बिकता तभी लोग पीते हैं और बेचने तथा पीने वाले जेल जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? अब NDA के साथी भी करने लगे डिमांड, मानेंगे नीतीश?

भाजपा विधायक ने कहा कि जहां कहीं बारात में जाते हैं तो लोग पीते या पीए हुए मिल जाते हैं क्योंकि हर जगह शराब मिल रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि या तो पूरी तरह से शराबबंदी हो नहीं तो पहले वाली स्थिति को लागू किया जाए। शराबबंदी ठीक से लागू नहीं हो पा रहा है तो इसे खत्म कर देना चाहिए ताकि आर्थिक नुकसान और नकली शराब के दुष्परिणाम से बचा जा सके। पहले प्रशांत किशोर के बाद पहली बार किसी एनडीए विधायक ने शराबबंदी कानून हटाने की बात कही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुशवाहा के MLA ने कहा- शराबबंदी की समीक्षा करो, नीतीश के मंत्री बोले- नहीं होगी

विनय बिहारी के बयान पर जदयू और भाजपा ने सरकार का बचाव किया है तो राजद और कांग्रेस ने शराबबंदी पर नीतीश कुमार और उनकी सरकार को घेरा है। जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा और बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा है कि विधायक के बयान को गंभीरता से लेते हुए शराबबंदी कानून को और प्रभावी बनाया जाएगा। दूसरी ओर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद और कांग्रेस प्रवक्ता असीतनाथ तिवारी ने कहा है कि सरकार में शराबबंदी पर एकमत नहीं है। इसका फायदा कारोबारियों को मिल रहा है। पुलिस शराबबंदी कानून को कमाई का हथियार मानकर काम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 करोड़ लीटर शराब जब्त, आंकड़े गिना नीतीश के मंत्री बोले- सूखा नशा बढ़ा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।