CM Samrat Choudhary meets Amit Shah, Rajnath Singh, Lallan Singh Jitan Manjhi Vinod Tawde to finalize Bihar Cabinet अमित शाह, राजनाथ, ललन, मांझी, तावड़े से मिले बिहार सीएम; सम्राट कैबिनेट का स्वरूप तय हो गया?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अमित शाह, राजनाथ, ललन, मांझी, तावड़े से मिले बिहार सीएम; सम्राट कैबिनेट का स्वरूप तय हो गया?

सम्राट चौधरी ने रविवार को दिल्ली में अमित शाह समेत एनडीए के नेताओं से मुलाकात की। माना जा रहा है कि मंत्रियों का नाम फाइनल करने को लेकर नेताओं से विमर्श हुआ।

Sun, 3 May 2026 07:24 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अमित शाह, राजनाथ, ललन, मांझी, तावड़े से मिले बिहार सीएम; सम्राट कैबिनेट का स्वरूप तय हो गया?

Samrat Choudhary Latest News: दिल्ली दौरे पर गए बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को एनडीए के नेताओं से ताबड़तोड़ मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सह जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, हम प्रमुख जीतनराम मांझी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की। लेकिन, इन सबके बीच सबसे महत्वपूर्ण मुलाकात बीजेपी के चाणक्य और गृह मंत्री अमित शाह के साथ रही। बिहार सरकार में मुख्मंत्री के अलावे मात्र दो डिप्टी सीएम हैं। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद जल्द ही सम्राट कैबिनेट के संभावित विस्तार के मद्देनजर सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

अमित शाह से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर किया। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, “ देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात कर सुरक्षा, सुशासन एवं बिहार के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन हाफ, दो साफ; सम्राट के राज में 18 दिन में मगध से अंग और सारण तक 5 एनकाउंटर

सम्राट चौधरी वित्त मंत्री निर्मला सीतामरमण, बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले। जेपी नड्डा से मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर बिहार में आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं उर्वरक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। निर्मला सीतरमण से मिलने के बाद कहा कि माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से शिष्टाचार मुलाकात कर बिहार के आर्थिक विकास, समग्र उन्नयन और प्रगति के विभिन्न आयामों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट सरकार बढ़िया काम कर रही, एनकाउंटर पर अनंत सिंह बोले- गलती करेगा वो मरेगा

ललन सिंह से मिलने के बाद कहा कि नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जी से शिष्टाचार एवं सार्थक मुलाकात हुई। इस दौरान बिहार से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए सहयोग एवं समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप का काम समय पर पूरा करें, सीएम सम्राट का आदेश

दरअसल बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो गया पर कैबिने में अभी मात्र तीन मंत्री हैं। सीएम के अलावे जदयू से दो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र यादव हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार चार पांच दिनों में होने वाला है। माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में कैबिनेट विस्तार पर विराम लगा हुआ था। चार मई के बाद कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। नई सरकार में बीजेपी के 16 मंत्री हो सकते हैं जबकि जदयू के 14 से 16 मंत्री बन सकते हैं। लोजपा आरवी से दो, हम से एक और रालोमो से एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है। डिप्टी सीएम विजय चौधरी की नई सरकार में भूमिका पर भी सबकी नजर है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।