CM Nitish Kumar sent ten thousand rupees to 25 lakh women bank account बिहार की 25 लाख महिलाओं को नीतीश का तोहफा, खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार की 25 लाख महिलाओं को नीतीश का तोहफा, खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब-तक एक करोड़ 56 लाख महिलाओं के खाते में दस-दस हजार भेजे जा चुके हैं। यह राशि रोजगार शुरू करने के लिए महिलाओं को दी जा रही है। शहरी क्षेत्र के 12 लाख से अधिक आवेदनों का सत्यापन कार्य चल रहा है।

Mon, 16 Feb 2026 01:27 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार की 25 लाख महिलाओं को नीतीश का तोहफा, खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 25 लाख महिलाओं को सोमवार को दस-दस हजार रुपये मिलें हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में दस-दस हजार हस्तांतरित किए हैं। इसमें करीब 22 लाख ग्रामीण तो तीन लाख शहरी क्षेत्र की महिलाएं हैं। इससे पहले जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि राशि भुगतान की प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री रोजगार योजन के तहत 25 लाख महिलाओं के खाते में 2500 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इसके साथ ही करीब 1.81 करोड़ महिलाओं को रोजगार के लिए पैसा मिल गया है। संकल्प, एक अर्ण मार्ग में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को यह पैसे भेजे हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में जिला पदाधिकारियों की तरफ से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

महिलाओं के खाते में राशि भेजे जाने वक्त बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल थे। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इस संबंध में कहा कि बिहार देश मे पहला राज्य है, जहां नीतीश कुमार ने महिलाओं के पैसे उनके खाते में भेजे थे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन महिलाओं के खाते में किसी कारणवश पैसे नहीं जा सके थे उन्हें भी पैसा भेजा गया है।

समस्तीपुर में कई महिलाओं के खाते में आया पैसा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने पर लाभार्थी महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम से डीबीटी के माध्यम से राशि जारी की गई, जिसका सीधा प्रसारण समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जीविका दीदियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। इस अवसर पर जिले के कुल 96 हजार 875 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 96 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।

बता दें कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब-तक एक करोड़ 56 लाख महिलाओं के खाते में दस-दस हजार भेजे जा चुके हैं। यह राशि रोजगार शुरू करने के लिए महिलाओं को दी जा रही है। शहरी क्षेत्र के 12 लाख से अधिक आवेदनों का सत्यापन कार्य चल रहा है।

नगर निकायों के माध्यम से इसका सत्यापन कराया जा रहा है। 15 दिनों में सत्यापन पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इन महिलाओं के खाते में भी दस-दस हजार भेजे जाएंगे। इस योजना के तहत जिन महिलाओं का रोजगार बेहतर ढंग से चल रहा है, उन्हें सरकार दो लाख तक की अतिरिक्त मदद भी देगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ ही वक्त पहले मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की बात कही गई थी और फिर पैसे भेजे भी गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सिगरेट पीने से मना कर पर युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने एक को पीटा
ये भी पढ़ें:बिहार के शिवहर में 2 लीटर दूध के लिए खून, समस्तीपुर में बच्चों के विवाद में कत्ल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।