Chirag paswan should fight in bihar election youth wing said we will make him chief minister चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, पार्टी के यूथ विंग ने कहा - बिहार चुनाव लड़ें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, पार्टी के यूथ विंग ने कहा - बिहार चुनाव लड़ें

  • युवा लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को जन-जन तक हमलोग पहुंचाएंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी दिया है।

Mon, 21 April 2025 08:47 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, पार्टी के यूथ विंग ने कहा - बिहार चुनाव लड़ें

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि युवा लोजपा-रा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है। समिति की बैठक में युवा लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को जन-जन तक हमलोग पहुंचाएंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी दिया है।

साथ ही चिराग पासवान से मांग की है कि युवाओं को 15 सीटों पर वह चुनाव लड़ाएं। बैठक में समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा समेत शाहनवाज अहमद कैफी, अनिल कुमार पासवान, संजय पासवान, हुलास पांडेय, अशरफ अंसारी, विष्णु पासवान, संजय सिंह, राजेश भट्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भीम राव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर बवाल, जांच के लिए बनी SIT
ये भी पढ़ें:बिहार में शादी से पहले दूल्हा फरार, दुखी दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग
ये भी पढ़ें:बिहार में चुनाव का ऐलान कब हो सकता है, 3 फेज में सभी सीटों पर वोटिंग की उम्मीद
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।