groom run away before marriage bride jumped from roof in bihar muzaffarpur बिहार में शादी से पहले दूल्हा फरार, दुखी दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग; वधू पक्ष ने लड़के के घरवालों को बनाया बंधक, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

बिहार में शादी से पहले दूल्हा फरार, दुखी दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग; वधू पक्ष ने लड़के के घरवालों को बनाया बंधक

  • दूल्हा के भागने की जानकारी मिलने पर लड़की बेहोश हो गई। सामाजिक तिरस्कार होने की बात कहकर उसने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। लड़की पक्ष वालों ने मंदिर पर ही हंगामा शुरू कर दिया।

Mon, 21 April 2025 07:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में शादी से पहले दूल्हा फरार, दुखी दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग; वधू पक्ष ने लड़के के घरवालों को बनाया बंधक

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शहर के धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में रविवार की दोपहर शादी करने आया दूल्हा फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच घंटों जमकर ड्रामा चला। इस दौरान दूल्हे की मामी, अगुवा सहित अन्य को वधू पक्ष ने बंधक बना लिया। लड़की पक्ष नगर थाना पहुंच गए। पीछे-पीछे लड़का पक्ष के लोग भी पहुंचे। वहां पर भी दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ।

पुलिस की पूछताछ में दोनों पक्षों ने अगुवा को इसके लिए जिम्मेदार बताया। अगुवा का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच छह माह से शादी की बात चल रही थी। वे लोग एक दूसरे के घर पर गए थे। लड़की वालों ने पुलिस को बताया कि वे लोग काफी मर्माहत हैं। लड़का दिल्ली जंक्शन पर अपने बहनोई के साथ स्टॉल लगाकर सामान बेचता है। उपहार स्वरूप उन्होंने कैश, बर्तन, कपड़ा आदि दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चुनाव का ऐलान कब हो सकता है, 3 फेज में सभी सीटों पर वोटिंग की उम्मीद
ये भी पढ़ें:बिहार में अब चिट्ठी-पार्सल 2 दिन में पहुंच जाएगा घर, क्या है प्लान

वे लोग उसी लड़के से शादी कराने पर अड़ गए। लड़की वालों का कहना था कि जब तक लड़का नहीं आएगा तब तक उसकी मामी सहित अन्य लोगों को वे थाने से नहीं जाने देंगे। थानेदार शरत कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। बताया कि पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र के लड़के के साथ पटना के अगमकुआं इलाके की लड़की की शादी रविवार को होनी थी। दोनों पक्ष शादी के लिए मंदिर परिसर में पहुंच गए। लड़के की मामी ने लड़की का आधार मांगा। इसमें पता चला कि लड़की दूसरी जाति की है।

झूठ बोलकर शादी तय करने और दूसरी जाति की जानकारी मिलने पर मंदिर पहुंचा दूल्हा चकमा देकर फरार हो गया। दूल्हा के भागने की जानकारी मिलने पर लड़की बेहोश हो गई। सामाजिक तिरस्कार होने की बात कहकर उसने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। लड़की पक्ष वालों ने मंदिर पर ही हंगामा शुरू कर दिया। यह देखकर लड़का पक्ष के कई लोग वहां से फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में डेढ़ साल में बनेंगे 450 से अधिक पुल, गांवों की सूरत बदलने का प्लान
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 12 जिलों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मिलेंगी कई सुविधाएं
ये भी पढ़ें:बिहार में अब 43 डिग्री का टॉर्चर, कई जिलों में लू चलने के आसार; मौसम का हाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।