baba saheb bhim rao ambedkar idol broken in aurangabad bihar बिहार में भीम राव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर बवाल, जांच के लिए बनी SIT, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में भीम राव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर बवाल, जांच के लिए बनी SIT

  • आंबेडकर की प्रतिमा टूटने की खबर जैसे ही लोगों को मिली, यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और घटना की निंदा करते हुए दोषियों को अविलंब पकड़ने एवं नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ता देख एसपी अम्बरीश राहुल ने एसआईटी टीम का गठन किया।

Mon, 21 April 2025 07:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, गोह, औरंगाबाद
share
बिहार में भीम राव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर बवाल, जांच के लिए बनी SIT

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड कार्यालय के समीप स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। उनकी आदमकद प्रतिमा का दायां हाथ तोड़ दिया गया है तथा प्रतिमा के अन्य भाग को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है। प्रशासन ने ब्लू रंग के कपड़े से प्रतिमा को ढंक दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कई लोग प्रखंड परिसर में टहल रहे थे। इनमें से कुछ लोगों की नजर अंबेडकर की टूटी हुई प्रतिमा पर पड़ी। उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष मो. इरशाद दल-बल के साथ यहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रतिमा टूटने की खबर जैसे ही लोगों को मिली, यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और घटना की निंदा करते हुए दोषियों को अविलंब पकड़ने एवं नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ता देख एसपी अम्बरीश राहुल ने एसआईटी टीम का गठन किया। वरीय अधिकारी के आदेश पर दाउदनगर एसडीओ मनोज कुमार व एसडीपीओ कुमार ऋषि राज पहुंचे और मामले की तहकीकात की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में शादी से पहले दूल्हा फरार, दुखी दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग
ये भी पढ़ें:बिहार में चुनाव का ऐलान कब हो सकता है, 3 फेज में सभी सीटों पर वोटिंग की उम्मीद
ये भी पढ़ें:बिहार में अब चिट्ठी-पार्सल 2 दिन में पहुंच जाएगा घर, क्या है प्लान

इस स्थल पर सशस्त्र बालों की तैनाती कर दी गई। प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे रामजी पासवान, अर्जक नेता देवरंजन दास, नागेश्वर प्रसाद सिंह, जिप प्रतिनिधि श्यामसुंदर, रामजन्म राम, संतोष कुमार, बृजमोहन राम, पूर्व जिप सदस्य निर्मला पासवान, अभिराम शास्त्री मनोज कुमार, विन्देश्वरी शर्मा, कामदेव चंद्रवंशी, सुरेंद्र चंद्रवंशी, शिवशंकर प्रसाद आदि ने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारी के अलावा पुलिस बल भी रहती है। प्रखंड परिसर में हाई मास्क लाइट भी लगा है। इसके बावजूद अंबेडकर की प्रतिमा को कैसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया, यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही है।

घटना की जांच के क्रम में प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। इस घटना को लेकर मुख्यालय के गौतम बुद्ध नगर भवन में लोगों ने बैठक की और घटना की निंदा की। नई प्रतिमा स्थापित कराने के निर्णय के साथ अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही। बीडीओ डॉ. राजेश कुमार दिनकर ने बताया कि अंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उसकी सुरक्षा का बंदोबस्त किया जाएगा। विदित हो कि वर्ष 2003 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान के द्वारा प्रतिमा का आवरण किया गया था। यह प्रतिमा जन सहयोग से स्थापित की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में डेढ़ साल में बनेंगे 450 से अधिक पुल, गांवों की सूरत बदलने का प्लान
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी का सपना होगा पूरा, 2800 आयुष चिकित्सकों की बहाली का ऐलान
ये भी पढ़ें:बिहार में अब 43 डिग्री का टॉर्चर, कई जिलों में लू चलने के आसार; मौसम का हाल

नेताओं ने घटना की भर्त्सना की

प्रखंड कार्यालय के समीप स्थापित अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़े जाने की निंदा नेताओं ने की है। काराकाट सांसद राजाराम सिंह व गोह विधायक भीम कुमार सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। प्रशासन जल्द इसका खुलासा करे। इधर जिप प्रतिनिधि श्यामसुंदर, जनसुराज के नेता डॉ.आरयू कुमार, राजद नेता नंदलाल यादव, रंजीत यादव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमार आर्य, बीजेपी गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि देवरुल पासवान सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने इसकी निंदा की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद ट्रैफिक पुलिस के जवान को कुचलने की कोशिश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।