Tragic Road Accident Claims Three Lives During Wedding Ceremony Return in Bihar सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत, Chapra Hindi News - Hindustan
More

सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत

बिहार के अवतार नगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तिलक समारोह से लौटते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ऑटो से टक्कर से हुआ। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है, जबकि घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया।

Mon, 27 April 2026 09:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत

तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी चार घायल, दो की हालत गंभीर 5 सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद सोमवार को अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौंवा बसंत गांव में रोते बिलखते परिजन 6 सड़क हादसे में बृजमोहन मांझी की मौत के बाद सोमवार को अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौंवा बसंत गांव में रोते बिलखते परिजन 7 घटना के बाद दिघवारा के मानूपुर मे तिलक समारोह स्थल पर पसरा सन्नाटा 8 सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद सोमवार को अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौंवा बसंत गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़ 9 दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर के पास रविवार की रात स्क्रॉर्पियो से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो 10 सोमवार को अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौंवा बसंत गांव में पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव पहुँचने के बाद जुटी लोगों की भीड़ पेज वन के लिए प्रस्तावित ⁠गड़खा (सारण), एक संवाददाता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इस जिले में 150 अपराधियों के घर गरजेगा बुल्डोजर, 25 थानों की पुलिस कर रही कार्रवाई

सीमावर्ती दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर के पास रविवार की देर रात स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गयी। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो पर सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। शिव परिचर्चा में हिस्सा लेने के बाद सभी लोग शाम में एक तिलक समारोह में शामिल होकर ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान सैदपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। मृतकों में अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवां बसंत गांव निवासी 70 वर्षीय शंकर राम, 20 वर्षीय बृजमोहन मांझी और 60 वर्षीया लालझरी देवी शामिल। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और संबंधियों में कोहराम मच गया। मानुपुर और झौंवा बसंत दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में घायल बीरेंद्र मांझी और सुमित्रा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों लालमुनि देवी और रिया कुमारी का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही दिघवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही रही है। गड़खा से राजीव सैदपुर हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद दो गांवों में मातम, तिलक की खुशियां गम में बदली शिव चर्चा व तिलक समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा एक परिवार में अगले महीने थी शादी, घर-घर पसरा सन्नाटा गड़खा/ एक संवाददाता । दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर के पास रविवार की देर रात स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में हुई तीन लोगों की मौत ने दो गांवों की खुशियां छीन ली हैं। अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौंवा बसंत और दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव में सोमवार को मातम पसरा रहा। जहां एक ओर तिलक समारोह की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं कुछ ही घंटों बाद इस हादसे ने दोनों गांवों को शोक में डुबो दिया। मानुपुर गांव निवासी पुलिस राम की बहन ममता कुंअर की शादी झौंवा बसंत गांव में हुई है। रविवार को पुलिस राम के बेटे का तिलक समारोह था, जबकि दिन में शिव चर्चा का भी आयोजन किया गया था। झौंवा बसंत गांव के कई लोग इस पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मानुपुर गए थे। रात में सभी लोग ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे तभी चकनूर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। शंकर राम की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। उनके पुत्र लल्लू राम, मल्लू राम और जल्लू राम का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन बार-बार इस बात को याद कर फफक पड़ते हैं कि कुछ ही देर पहले तक वे खुशी के माहौल में थे। बृजमोहन मांझी की मौत ने पूरे परिवार को झकझोरा युवा बृजमोहन मांझी की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। उसकी मां राजपतिया देवी दहाड़ मारकर रो रही थी और बार-बार अपने बेटे को याद कर बिलख उठती थी और कह रही थी कि हमार लाल कहां चल गइलन। छोटे भाई मनोहर के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। परिवार की आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का बड़ा हिस्सा बृजमोहन के कंधों पर था, लेकिन उसकी असमय मौत ने परिवार को असहाय बना दिया है। बृजमोहन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है जिससे यह सदमा और भी गहरा हो गया है। जहां बजनी थी शादी की शहनाई वहां अब गूंज रही सिसकियां लालझरी देवी की मौत ने उनके घर की खुशियों को पूरी तरह से गम में बदल दिया है। उनके परिवार में अगले महीने शादी का आयोजन होना था। उनके छोटे बेटे दुर्गा राम का 7 मई को तिलक और 12 मई को विवाह तय था लेकिन मां की अचानक मौत के बाद घर में मातम छा गया है और शादी की तैयारियां ठप पड़ गई हैं। उनके तीनों बेटे कृष्णा राम, मंटू राम और दुर्गा राम की हालत बेहद खराब है। परिजन बार बार यही कह रहे हैं कि जिस घर में शादी की शहनाई बजनी थी, वहां अब रोने की आवाजें गूंज रही हैं। मृतकों के परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे लोग घटना के बाद से दोनों गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर घर में लोग इस हादसे की चर्चा कर रहे हैं और मृतकों के परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी है। श्रीपाल बसंत पंचायत के मुखिया और स्थानीय निवासी मनोज कुमार सिंह ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। हादसे में घायल चार में दो की स्थिति गम्भीर इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें सत्येंद्र राम की पत्नी सुमित्रा देवी और बीरेंद्र मांझी का इलाज पीएमसीएच चल रहा है। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं रुदल राम की पत्नी लालमुनि देवी और पौत्री रिया कुमारी का इलाज छपरा में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले सड़क हादसों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छपरा में स्कॉर्पियो का कहर, शादी से लौट रहे लोगों को कुचला; एक ही गांव के तीन की मौत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।