पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार की बढ़ी उम्मीद, केंद्र सरकार ने बनाई कमेटी
Patna Airport: रनवे विस्तार के लिए पटना डीएम की अध्यक्षता में भी एक कमेटी बनी थी। इसमें एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारी भी शामिल थे। कमेटी ने रनवे की लंबाई को बढ़ाने की सिफारिश की थी। कमेटी ने जमीन की मापी, स्थल निरीक्षण और जगह चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी की।

Patna Airport: जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने कमेटी गठित की है। इसमें बिहार से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मुख्य वन संरक्षक और पटना के जू डायरेक्टर सदस्य बनाए गए हैं। इसकी पहली बैठक अप्रैल में होगी। पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) की 16 एकड़ जमीन चाहिए। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भारत सरकार के परितोष पोर्टल के माध्यम से प्रस्ताव दिया था।
वहीं, जमीन अधिग्रहण से चिड़ियाघर को क्या नुकसान होगा और एयरपोर्ट के रनवे विस्तार से क्या फायदा होगा, इसका अकालन होगा। इसी के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में 20 सदस्यीय कमेटी बनी है। इसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी भी शामिल हैं।
दो सदस्यों के नाम भेजे गए थे
बिहार से दो सदस्यों के नाम सिविल विमानन विभाग ने भारत सरकार के नागर विमानन और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को पिछले सप्ताह ही भेजे गए थे।
पूर्व में गठित कमेटी ने जमीन की मापी कराई थी
रनवे विस्तार के लिए पटना डीएम की अध्यक्षता में भी एक कमेटी बनी थी। इसमें एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारी भी शामिल थे। कमेटी ने रनवे की लंबाई को बढ़ाने की सिफारिश की थी। कमेटी ने जमीन की मापी, स्थल निरीक्षण और जगह चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी की। पटना एयरपोर्ट घनी आबादी के बीच है। ऐसे में रनवे को बढ़ाने के लिए जमीन चाहिए। जमीन मापी के बाद तय हुआ था कि एयरपोर्ट के पूर्वी हिस्से में पटना जू की 16 एकड़ जमीन ली जा सकती है।
1584 मीटर तक बढ़ेगी रनवे की लंबाई
पटना एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई लगभग 2072.64 मीटर है। इस कारण अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार विमान यहां लैंड नहीं कर पाती है। यहां विशेष अनुभव वाले पायलट ही विमान लैंड करते हैं। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने राज्य सरकार को जू की जमीन देने के लिए कई बार पत्र भी लिखा। वहीं पटना जू से 16 एकड़ जमीन मिलने के बाद रनवे की लंबाई 1584.96 मीटर तक बढ़ जाएगी और कुल लंबाई 3657.6 मीटर हो जाएगी।




साइन इन