Brother returning after performing Tilak on his sister forehead dies in a road accident in sasaram घर से उठनी थी डोली, अर्थी उठ गई; बहन का तिलक चढ़ाकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घर से उठनी थी डोली, अर्थी उठ गई; बहन का तिलक चढ़ाकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

पुलिस ने बताया कि गौरव अपनी बहन का तिलक चढ़ाने के लिए कैमूर जिले के बासवारी गांव गया हुआ था। तिलक समारोह के बाद परिवार के साथ घर लौट रहा था। तभी शिवसागर थाना के छोटकी चेनारी गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

Tue, 3 June 2025 07:04 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, सासाराम
share
घर से उठनी थी डोली, अर्थी उठ गई; बहन का तिलक चढ़ाकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

सासाराम जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के शिवसागर-चेनारी पथ पर छोटकी चेनारी गांव के पास बहन का तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सोमवार की रात के करीब डेढ़ बजे की बताई गई है। कैमूर जिला के बेलाव थाना अंतर्गत बासुआरी गांव में बहन की तिलक चढ़ाने के बाद वापस घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे बाइक सवार लड़की का भाई व एक अन्य युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए नारायण मेडिकल ले जाया गया। लेकिन, रास्ते में ही भाई की मौत हो गई।

मृतक अगरेर थाना क्षेत्र के झलखोरिया गांव निवासी ओमप्रकाश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार बताया गया है। घटना के बाद घर ही नहीं बल्कि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की बहन की दो दिनों बाद शादी भी थी। लेकिन तिलक समारोह के बाद हादसे में लड़की की भाई की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ससुराल पहुंचने से पहले डोली बनी अर्थी; हादसे में दुल्हन की मौत, ICU में दूल्हा
ये भी पढ़ें:मंडप पर रुपये नहीं गिन पाया दूल्हा, जयमाला के बाद दुल्हन का शादी से इनकार
ये भी पढ़ें:पानी लाने कार से उतरा दूल्हा, दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार; बिहार में कांड

हालांकि परिजनों ने मृतक का शव गांव लेकर आ गए थे। सूचना पर अगरेर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिवसागर थाना भेज दिया है। घटना के संबंध में अगरेर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गौरव अपनी बहन का तिलक चढ़ाने के लिए कैमूर जिला के बासवारी गांव गया हुआ था।

गौरव खुद से बहन का तिलक चढ़ाया था। तिलक समारोह के बाद परिवार के साथ घर लौट रहा था। तभी शिवसागर थाना के छोटकी चेनारी गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इलाज के लिए नारायण मेडिकल ले जया जा रहा था। लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजन शव को गावं लेकर चले गए। लेकिन बाद में अगरेर थाना पहुंच गए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।