केंद्र की नीतियों से आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर
बक्सर में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने केंद्र सरकार की नीतियों पर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का आम जनता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। राहुल गांधी ने भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, और पेट्रोल-डीजल की संभावित बढ़ोतरी को लेकर चेतावनी दी।

पेज चार के लिए ------- बक्सर, हमारे संवाददाता। देश वर्तमान में जिस कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है, उसके लिए केंद्र सरकार की ढुलमुल और जनविरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं। आने वाले दिनों में इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ सकता है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगभग एक वर्ष पूर्व ही संसद से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने लगातार चेतावनी दी थी कि सरकार की आर्थिक नीतियां जनता पर अतिरिक्त बोझ डालेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
कहा कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सीमित बढ़ोतरी हुई है, लेकिन आने वाले समय में इसमें बड़े स्तर पर वृद्धि की आशंका है। उन्होंने व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में एक झटके में लगभग एक हजार रुपये से अधिक की वृद्धि पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है। (बक्सर से नवीन पाठक)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन