bus full of students and teachers met with an accident In sasaram 2 dead eleven child injured बिहार के सासाराम में छात्रों और टीचरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 शिक्षकों की मौत; 11 बच्चे घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सासाराम में छात्रों और टीचरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 शिक्षकों की मौत; 11 बच्चे घायल

घटना में ग्यारह छात्र घायल हैं जिनमें दो ही हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय बढ़ौना (अंचल चैनपुर, जिला कैमूर) की शैक्षणिक परिभ्रमण बस, जो छात्रों और शिक्षकों को लेकर पटना जा रही थी। रात करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Tue, 17 Feb 2026 09:13 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सासाराम
share
बिहार के सासाराम में छात्रों और टीचरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 शिक्षकों की मौत; 11 बच्चे घायल

बिहार में भीषण सड़क हादसा हो गया है। सासाराम जिले में परसथुआ थाना क्षेत्र के सोहसा गांव के पास नेशनल हाइवे- 319 पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में चैनपुर प्रखंड कैमूर के मध्य विद्यालय के दो शिक्षक की मौत हो गई है। मृतक संजय कुमार राय व पुनित कुमार सिंह बताए जाते है। घटना में ग्यारह छात्र घायल हैं जिनमें दो ही हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय बढ़ौना (अंचल चैनपुर, जिला कैमूर) की शैक्षणिक परिभ्रमण बस, जो छात्रों और शिक्षकों को लेकर पटना जा रही थी। रात करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बस में सवार 11 बच्चे भी जख्मी हुए हैं। बस में कुल 7 शिक्षक, 36 बच्चे तथा एक अभिभावक सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिन में चुभने वाली गर्मी, रात और सुबह ठंड; बिहार में 7 आगे कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:अब जमीन रजिस्ट्री कराते समय देनी होगी ये 13 जानकारियां, 1 अप्रैल से नया नियम

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। घायलों का इलाज कोचस के अस्पतालों में जारी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा काफी भीषण था, जिससे बस को भी भारी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्रा के आकार के तीन पुतले तैयार, अपार्टमेंट से गिरेंगे; पटना में सीन रीक्रिएशन

सोमवार को गयाजी में हादसा

इधऱ बिहार के गयाजी जिले में भी सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया था। गया जंक्शन पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या छह पर उस समय हुई, जब महाबोधि एक्सप्रेस गया से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी। जनरल कोच में सीट लेने की जल्दबाजी में दोनों यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान वे असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म से नीचे ट्रैक पर गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मृतकों की पहचान सरयू प्रसाद (पिता गनौरी साव), निवासी थानाडेहरी, जिला जहानाबाद और मो. खालिद आलम (पिता खुर्शीद आलम), निवासी भगहर गांव, बाराचट्टी, जिला गया के रूप में हुई है। दोनों ने गया से नई दिल्ली के लिए जनरल टिकट लिया था और दिल्ली जाने की तैयारी में थे। रेल थाना अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि दोनों की पहचान उनके पास से बरामद आधार कार्ड के आधार पर की गई।

घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रेन वाशिंग पिट से प्लेटफॉर्म पर आ रही थी और पूरी तरह रुकने से पहले ही कुछ यात्री दौड़कर जनरल डिब्बे में चढ़ने लगे। भीड़ अधिक होने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरपीएफ और जीआरपी के जवान यात्रियों को चलती ट्रेन में न चढ़ने की लगातार चेतावनी दे रहे थे, लेकिन कई यात्रियों ने उनकी बात अनसुनी कर दी। इसी बीच यह हादसा हो गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।