sixteen year old girl committed suicide after miscreants threat her to viral obscene photo in bihar अश्लील फोटो वायरल कर देंगे, युवकों ने धमकाया तो 16 साल की लड़की ने दी जान; बिहार में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अश्लील फोटो वायरल कर देंगे, युवकों ने धमकाया तो 16 साल की लड़की ने दी जान; बिहार में कांड

पुलिस ने इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Thu, 14 Aug 2025 10:11 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, झंझारपुर, मधुबनी
share
अश्लील फोटो वायरल कर देंगे, युवकों ने धमकाया तो 16 साल की लड़की ने दी जान; बिहार में कांड

बिहार में 16 साल की एक लड़की ने धमकी से तंग आकर अपनी जान दे दी। घटना मधुबनी जिले की है। यहां झंझारपुर अनुमंडल के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बुधवार शाम आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे स्थानीय तीन युवकों द्वारा उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लोकलाज के डर से किशोरी ने यह कदम उठा लिया।जानकारी के अनुसार लड़की को पिछले कुछ दिनों से तीन युवक परेशान कर रहे थे। सोशल साइट्स पर उसकी तस्वीरें डालने की धमकी दे रहा था। इन धमकियों से परेशान होकर और बदनामी के डर से उसने अपनी जान दे दी।

जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली। मधेपुर थाना के एसआई अमित कुमार चौरसिया, एसआई शालिनी कुमारी गुप्ता और एसआई लक्ष्मण साह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के सही कारणों का पता पुलिस अनुसंधान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांसद वीणा देवी के पति दिनेश सिंह का नाम भी जगह, तेजस्वी ने दिखाया ईपिक नंबर

पुलिस ने इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 17 साल की लड़की से गैंगरेप, रिश्तेदार ने शोर मचाया तो भागे हैवान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।