Brutality in Bihar 8 month pregnant woman gang raped at gunpoint left abandoned बिहार में हैवानियत! बंदूक की नोक पर 8 महीने की गर्भवती से गैंगरेप, लावारिस हालत में छोड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में हैवानियत! बंदूक की नोक पर 8 महीने की गर्भवती से गैंगरेप, लावारिस हालत में छोड़ा

पीड़िता का पति कश्मीर में मजदूरी करता है। 15 जून को आरोपी महिला को इलाज कराने में मदद करने के बहाने नरकटियागंज ले गए। वहां पर एक महिला के घर ले जाने के बाद तीनों आरोपियों ने हथियार के बल पर दुष्कर्म किया।

Tue, 17 June 2025 09:25 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, बेतिया/सिकटा
share
बिहार में हैवानियत! बंदूक की नोक पर 8 महीने की गर्भवती से गैंगरेप, लावारिस हालत में छोड़ा

बेतिया जिले लथर थाना क्षेत्र के एक गांव से आठ माह की गर्भवती को नरकटियागंज ले जाकर हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की है। इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 15 जून की दोपहर की है। पुलिस ने 16 जून को एफआईआर दर्ज कर गर्भवती को जीएमसीएच में भर्ती कराया है।

बलथर की अपर थानाध्यक्ष अर्चना सिन्हा ने बताया कि पीड़िता (26) के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में शेख टोला गांव के नसीर मियां (40) व नसरूल्लाह मियां (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तीसरा आरोपी मुरली गांव निवासी गुड्डू मीर (25) फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, महिला का पति कश्मीर में मजदूरी करता है। 15 जून को आरोपी महिला को इलाज कराने में मदद करने के बहाने नरकटियागंज ले गए। वहां पर एक महिला के घर ले जाने के बाद तीनों आरोपियों ने हथियार के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को मजर्दवा में लाकर देर शाम छोड़ दिया। महिला की तबीयत खराब थी, उसने फोन कर अपने एक संबंधी को बुलाया और इलाज के लिए सिकटा पीएचसी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छपरा में इंटर की छात्रा से गैंगरेप, घर लौटते समय चार युवकों ने की दरिंदगी
ये भी पढ़ें:बिहार में युवती से गैंगरेप, मोबाइल दिलाने के नाम पर ले गए थे हैवान
ये भी पढ़ें:बिहार में नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या, आंख में डाला आम के डंठल का रस

चिकित्सक डॉ. बसरूद्दीन शबिर ने बताया कि महिला 15 जून की रात्रि 8.30 बजे सीएचसी आयी थी। वो आठ माह की गर्भवती है और उसे काफी दर्द हो रहा था। सीएचसी में किसी महिला चिकित्सक के नहीं रहने के कारण पीड़िता को जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जीएमसीएच जाने के क्रम में पीड़ित महिला बलथर थाने पहुंची। वहां पर अपर थानाध्यक्ष अर्चना सिन्हा को उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता को जीएमसीएच पहुंचाया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।