wife killed her husband in love affair with Husband younger brother देवर के चक्कर में पत्नी ने तलवार से काटा पति का गला, बिहार में भयानक कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

देवर के चक्कर में पत्नी ने तलवार से काटा पति का गला, बिहार में भयानक कांड

रात को जैसे ही वह प्रेमी के पास सोने चली गई तो उसका विरोध पति ने किया। जिसके बाद दोनों आरोपितों ने उसके बिस्तर पर जाकर सोते ही तलवार से हमला कर गला काट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Mon, 26 May 2025 08:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हमारे संवाददाता, गोपालगंज
share
देवर के चक्कर में पत्नी ने तलवार से काटा पति का गला, बिहार में भयानक कांड

गोपालगंज जिले के बरौली थाने के कटहरीबारी गांव में शनिवार की देर शाम पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या तलवार से गला काट के कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई। मृतक बरौली थाने के बतरदेह कटहरी बारी गांव निवासी रामु पटेल के( 35) वर्षीय पुत्र ध्रुप पटेल था। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ टू राजेश कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कटहरी बारी गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद किया। पुलिस इस मामले में छह घन्टे के भीतर हत्या में शामिल मृतक की पत्नी किरण देवी व उसके चचेरे देवर सह प्रेमी विकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि ध्रुप पटेल 21 को कमाकर पंजाब से घर लौटा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के ज्यादातर शहरों में आंधी-ठनका का अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश के आसार
ये भी पढ़ें:बिहार में कोरोना ने दी दस्तक, दो मरीज मिलने से हड़कंप

इस बीच शनिवार को उसकी पत्नी किरण अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। रात को जैसे ही वह प्रेमी के पास सोने चली गई तो उसका विरोध पति ने किया। जिसके बाद दोनों आरोपितों ने उसके बिस्तर पर जाकर सोते ही तलवार से हमला कर गला काट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। एसडीपीओ टू ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तलवार पूर्वी चंपारण के अरेराज से खरीदी गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार भी छूटा
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का नहीं हुआ तलाक, दूसरी महिला से रिलेशनशिप; कस सकता है कानूनी शिकंजा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।