brother killed his brother by strangulation in bihar samastipur बिहार में भाई पर ही भाई के कत्ल का इल्जाम, गला दबाकर हत्या से सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में भाई पर ही भाई के कत्ल का इल्जाम, गला दबाकर हत्या से सनसनी

मृतक दिलीप तीन दिन पूर्व ही शराब मामले में जेल से निकला था। शराब की लत ने ही उसे अपनो से दूर कर दिया था। देवधा गांव के वार्ड चार में दिलीप की पत्नी पूजा देवी ने कहा कि दिलीप को शराब की लत थी। घटना से दो घंटे पहले गांव के दो युवकों ने दिलीप को शराब पिलाई थी।

Wed, 25 June 2025 07:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, हसनपुर, समस्तीपुर
share
बिहार में भाई पर ही भाई के कत्ल का इल्जाम, गला दबाकर हत्या से सनसनी

बिहार में एक भाई ने अपने सगे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी है। वारदात समस्तीपुर जिले की है। यहां हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव के वार्ड 4 में घरेलू विवाद में एक भाई ने सगे भाई दिलीप सहनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की है। मामले में पत्नी पूजा देवी ने सास व देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

लोगों ने बताया कि दिलीप सहनी का किसी बात को लेकर भाई से विवाद हुआ था। इसी दौरान दोनों में मारपीट हो गई। दिलीप जमीन पर गिर गया और वहीं उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने घटना की सूचना उसकी पत्नी पूजा देवी को मायके खगड़िया में दी। सूचना पर पहुंचीं रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले का खुलासा हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते बिहार में भारी बारिश, दो जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; मौसम का हाल

पुलिस को दिये बयान में पत्नी ने कहा है कि ग्रामीणों की सूचना पर वह मायके से देर रात हसनपुर पहुंची। यहां आने पर पता चला कि उसके देवर सुरेन्द्र सहनी व सास उमिया देवी ने दिलीप सहनी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने बताया कि घटना से पहले शाम करीब पांच बजे गांव के दो युवकों ने पति को शराब पिलाई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक दिलीप तीन दिन पूर्व ही शराब मामले में जेल से निकला था। शराब की लत ने ही उसे अपनो से दूर कर दिया था। देवधा गांव के वार्ड चार में दिलीप की पत्नी पूजा देवी ने कहा कि दिलीप को शराब की लत थी। घटना से दो घंटे पहले गांव के दो युवकों ने दिलीप को शराब पिलाई थी। शराब के कारण ही वो अपनी बेटी खुशबू के साथ इमली में रहती है। जबकि दोनों बेटा दादी उमिया देवी के साथ रहता है। दो माह पहले भी वह देवधा आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कहां लापता हो गए रिटायर जज, खोज निकालने के लिए पटना HC में अर्जी

उसके पति, देवर सुरेन्द्र एवं सास के साथ पूर्व के लेन-देन को लेकर विवाद होता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इधर दिलीप सहनी हत्याकांड के मामले में एसएफएल की टीम देवधा पहुंची। टीम में शामिल सदस्यों ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से ब्लड सेंपल लेकर जांच की जा रही है। मौके पर एएसआई धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 करोड़ की मुफ्त बिजली जला गई बिहार पुलिस, पटना पुलिस पर सबसे ज्यादा बकाया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।