boyfriend dead body found on a chair in girlfriend house brother alleged mother and sister killed her प्रेमिका के घर कुर्सी पर प्रेमी की लाश, बहन और मां पर हत्या का आरोप; पटना में गजब कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका के घर कुर्सी पर प्रेमी की लाश, बहन और मां पर हत्या का आरोप; पटना में गजब कांड

बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंदिरी निवासी राहुल कुमार (27) की गत छह मई को सगाई हुई थी। परिजनों का कहना है कि सगाई से उसकी प्रेमिका नाराज थी। वह चाहती थी कि उससे शादी करें। इसके लिए वह लगातार राहुल पर दबाव भी बना रही थी।

Tue, 12 May 2026 07:26 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
प्रेमिका के घर कुर्सी पर प्रेमी की लाश, बहन और मां पर हत्या का आरोप; पटना में गजब कांड

पटना में कदमकुआं थाना क्षेत्र की खटाल गली में सोमवार को एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर मिला। युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। उसने खुद गोली मारी या प्रेमिका के घरवालों ने उसकी हत्या की, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। मृतक के भाई का आरोप है कि प्रेमिका ने सुबह फोन कर उसे बुलाया था। घर में कुर्सी पर बैठाकर उसे गोली मार दी गई। उसका फोन भी गायब है। इधर, प्रेमिका के घरवालों का कहना है कि वह अचानक आया और सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और गोली बरामद की है। हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंदिरी निवासी राहुल कुमार (27) की गत छह मई को सगाई हुई थी। परिजनों का कहना है कि सगाई से उसकी प्रेमिका नाराज थी। वह चाहती थी कि उससे शादी करें। इसके लिए वह लगातार राहुल पर दबाव भी बना रही थी। सोमवार को उसने फोन कर घर पर बुलाया। राहुल मां गुड़िया देवी और पिता ललन प्रसाद को यह कहकर निकला कि ड्यूटी जा रहा हूं। वह लोदीपुर स्थित एक मॉल में काम करता था। दोपहर में प्रेमिका की बहन ने राहुल के भाई को फोन किया कि उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो, पूरे बिहार में आंधी-पानी का अलर्ट;वेदर न्यूज
ये भी पढ़ें:शुभेंदु के पीए की हत्या में बक्सर से 2 अरेस्ट, गाड़ी बंगाल पहुंचाने का आरोप

बड़ा भाई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे तो कुर्सी पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके सिर में गोली लगी थी। प्रमोद कुमार का आरोप है कि भाई की हत्या में प्रेमिका की बहन और मां का हाथ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई नमूना लिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। कदमकुंआ थानाध्यक्ष जनमेजय राय ने बताया कि पीड़ित परिवार से फर्द बयान लिया जा रहा है। घटना का कारण क्या है, इसकी छानबीन चल रही है। बरामद पिस्टल और गोली भी जब्त कर ली गई है। प्रेमिका के परिजनों से भी पूछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि उसकी प्रेमिका बनारस में है। उससे भी पूछताछ होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के आरा में MLC उपचुनाव से पहले उप प्रमुख के पति की हत्या, इलाके में तनाव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।