Bride enraged by groom disability refuses to marry on stage wedding procession दूल्हे की दिव्यांगता देख भड़की दुल्हन, स्टेज पर शादी से इनकार; बारात बनी बंधक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दूल्हे की दिव्यांगता देख भड़की दुल्हन, स्टेज पर शादी से इनकार; बारात बनी बंधक

बिहार के बेतिया जिले में दुल्हन ने स्टेज पर ही शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की ने लड़की आंख की दिव्यांगता को भांप लिया था। और फिर शादी से मना कर दिया। जिसके चलते हंगामा मच गया। लड़का-लड़की पक्ष में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को सुलझाया।

Mon, 24 Nov 2025 08:41 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बेतिया
share
दूल्हे की दिव्यांगता देख भड़की दुल्हन, स्टेज पर शादी से इनकार; बारात बनी बंधक

बिहार के बेतिया में एक शादी चर्चा का विषय बन गई। जब दुल्हन ने स्टेज पर ही शादी से इंकार कर दिया। दरअसल वरमाला के दौरान लड़की को पता चला कि लड़का आंख से दिव्यांग है। जिसके बाद उसन शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद हंगामा मच गया। वर-वधू पक्ष के बीच मारपीट की नौबत आ गई। जिसक सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

घटना सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि दूल्हा बीपीएससी टीचर है, और बेतिया में तैनात है। दरअसल शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैतापुर गांव से बारात आई थी। शादी की तैयारी पूरी हो गई थी। स्टेज से लेकर बारातियों के स्वागत में लड़की वाले लगे हुए थे। लेकिन जब वरमाला का समय आया तो दूल्हे की असामान्यता और आंख की दिव्यांगता देख दुल्हन भड़क गई। और स्टेज पर ही शादी से मना कर दिया। जिस पर लड़के पक्ष के लोग भड़क गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात में लड़की का दुपट्टा खींचने पर बवाल, 50 पर केस; दूल्हा बोला- गहने छीने

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बनबैरिया गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थिति को नियंत्रित किया था। अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि गांव में शादी की चर्चा जोरों पर है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।