Body game in drugs smugling Lalita arrested with heroin worth 1 crore UP agent arrested नशे के धंधे में जिस्म का खेल; 1 करोड़ की हेरोइन के साथ ललिता गिरफ्तार, यूपी का एजेंट भी धराया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नशे के धंधे में जिस्म का खेल; 1 करोड़ की हेरोइन के साथ ललिता गिरफ्तार, यूपी का एजेंट भी धराया

बताया गया कि दोनों के पास से एक किलो हेरोइन जब्त की गई है। इसे मणिपुर से लाया गया था। ललिता ने अपने शरीर में टेप से चिपकाकर इऐ छिपा रखा था। हेरोइन को एमपी के मंदसौर ले जाया जा रहा था।

Fri, 27 June 2025 10:16 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share
नशे के धंधे में जिस्म का खेल; 1 करोड़ की हेरोइन के साथ ललिता गिरफ्तार, यूपी का एजेंट भी धराया

नशीले पदार्थों के धंधे में महिलाओं को सक्रिय किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर के कांटी के एक गांव की ललिता देवी को एक करोड़ की हेरोइन के साथ किशनगंज में गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ यूपी के बलिया जिले के बांसडीह थाना के शिवरामपुर राजपुर निवासी बलराम चौरसिया को भी बिहार एसटीएफ ने दबोचा है। बलराम यूपी, प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार व मणिपुर में मादक पदार्थ तस्करी का रैकेट चलाता है। इन राज्यों में वह वांटेड है। ललिता के तौर तरीके से पुलिस भी हैरान रह गई।

एसटीएफ की ओर से बताया गया कि दोनों के पास से एक किलो हेरोइन जब्त की गई है। इसे मणिपुर से लाया गया था। ललिता ने अपने शरीर में टेप से चिपकाकर इऐ छिपा रखा था। हेरोइन को एमपी के मंदसौर ले जाया जा रहा था। वहां दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के मादक तस्कर जुटने वाले थे। बताया गया है कि दोनों के पास से तीन मोबाइल भी मिले हैं। तीनों की कॉल डिटेल में कई राज्यों के मादक तस्करों के नंबर मिले हैं। इसकी पड़ताल की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मगलिंग का सॉफ्ट रूट मुजफ्फरपुर, दिल्ली-मुंबई तक भेजे जा रहे ड्रग्स और आर्म्स

दोनों की गिरफ्तारी के बाद किशनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। किशनगंज पुलिस की सूचना पर कांटी थाने की पुलिस ने ललिता के घर पर सिरसिया में छापेमारी की। हालांकि, यहां से पुलिस को कुछ खास बरामद नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि ललिता बैरिया इलाके में किराए पर मकान लेकर रहती है। वहीं से बिहार से बाहर नशे का खेप अपने शरीर में चिपका कर पहुंचाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचर की विधवा पत्नी संग कमरे में मिला हेडमास्टर, लोगों ने धुनाई कर शादी करवा दी

पहले भी जिले की महिला एजेंट हो चुकी है गिरफ्तार

मणिपुर से हेरोइन की तस्करी में जिले की महिलाओं को लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। ललिता से पहले सकरा थाना के दरधा महमदपुर की निवासी काजल कुमारी को कटिहार रेलवे जंक्शन पर एक करोड़ की हेरोइन के साथ 18 जनवरी 2023 को पकड़ा गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।