Tejashwi Yadav security downgraded from Z to Y Plus several Bihar leaders including Nitin Nabin granted Z security तेजस्वी की सुरक्षा घटी, Z से Y+ हुई; नितिन नवीन समेत बिहार के कई नेताओं को जेड सिक्योरिटी मिली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी की सुरक्षा घटी, Z से Y+ हुई; नितिन नवीन समेत बिहार के कई नेताओं को जेड सिक्योरिटी मिली

बिहार में नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा Z श्रेणी से घटाकर Y+ कर दी गई है। वहीं कई बीजेपी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है और तीन वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह हटा ली गई है। फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है।

Thu, 22 Jan 2026 07:20 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी की सुरक्षा घटी, Z से Y+ हुई; नितिन नवीन समेत बिहार के कई नेताओं को जेड सिक्योरिटी मिली

बिहार की नीतीश सरकार ने सुरक्षा समीक्षा के बाद कई माननीयों की सुरक्षा में बदलाव किया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती की गई है। अब उन्हें Z श्रेणी की जगह Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, राज्य स्तरीय सुरक्षा समीक्षा समिति की रिपोर्ट और खुफिया इनपुट के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

आदेश के अनुसार जहां कुछ नेताओं की सुरक्षा घटाई गई है, वहीं कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई भी गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बीजेपी बिहार अध्यक्ष संजय सरावगी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को अब Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को Y की जगह Y+ की सुरक्षा दी गई है

इन नेताओं को Z सिक्योरिटी

नितिन नबीन (बीजेपी अध्यक्ष)

ललन सिंह (केंद्रीय मंत्री)

संजय सरावगी (बिहार प्रदेश अध्यक्ष)

मंगल पांडे (स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार)

गिरिराज सिंह (केंद्रीय मंत्री)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑपरेशन क्लीन चलाएंगे तेजस्वी, RJD दफ्तर में खुद बैठेंगे; बिहार अध्यक्ष भी बदलेगा
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के हाथ RJD की कमान? कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चा तेज

वहीं, तेजस्वी यादव को पहले दी जा रही Z श्रेणी की सुरक्षा को घटाकर Y+ कर दिया गया है। इसके अलावा तीन वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह से हटा ली गई है। जिन नेताओं की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें मदन मोहन झा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और राजेश राम शामिल हैं।

जेड श्रेणी की सुरक्षा में चार से पांच NSG कमांडो सहित कुल 22 सुरक्षागार्ड तैनात होते हैं। इसमें दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के कमांडो व स्थानीय पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं। वहीं Y+ सिक्योरिटी में 11 सुरक्षाकर्मी मिले होते हैं। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।